फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the poster for setting Kalktret notice

कलक्ट्रेट में पोस्टर लगाने वालों को नोटिस

Mon, 25 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में पोस्टर लगाने वालों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सोमवार को नगर निगम की टीम ने परिसर की दीवारों पर चस्पा पोस्टर हटाए। दरअसल, यह पूरी कवायद आयुक्त एवं राजस्व परिषद के सचिव धीरज साहू के लिए की जा रही है, जो 27 जनवरी को कलक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे और संगम सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन

इन दिनों कलक्ट्रेट परिसर को सजाया-संवारा जा रहा है। इसी के मद्देनजर सोमवार को कलक्ट्रेट के मेन गेट पर नया बैरियर भी लगाया गया। पूरे दिन मेन गेट पर ताला बंद रहा और वाहनों को कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इससे कलक्ट्रेट आने वाले फरियादियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। कुछ दिनों पहले कलक्ट्रेट में सार्वजनिक पार्किंग भी आधी से ज्यादा खत्म कर दी गई और उसे दीवार से घेर दिया गया। पहले वहां आमजन के वाहन खड़े होते थे, लेकिन अब सिर्फ अफसरों के वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। हालांकि, इससे कलक्ट्रेट परिसर के अंदर अकसर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। 

विज्ञापन

इन समस्याओं से निपटने के लिए डीएम संजय कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग का इंतजाम करें और देखें कि जरूरतमंदों के वाहनों को ही मेन गेट से परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाए। सिटी मजिस्ट्रेट राम भरत तिवारी ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में जहां भी पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं, नगर निगम की टीम को उन्हें हटाने का निर्देश दिया गया है। पोस्टर-बैनर लगाने वालों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि यह कार्रवाई भी राजस्व परिषद सचिव के आगमन के मद्देनजर की जा रही है। पूरे कलक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई की जा रही है। वहीं, तहसील सदर में भी सोमवार को विभिन्न दफ्तरों पर ताला लटकता रहा और भीतर मुआयना होता रहा। पूरे दिन लंबित फाइलों और शिकायतों का निस्तारण होता रहा। हालांकि, इस वजह से विभिन्न कार्यों के लिए तहसील आए फरियादियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। साथ ही परिसर के बाहर लटकता राष्ट्रीय मतदाता दिवस का बैनर भी शोपीस बनकर रहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed