फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in the case of murder the police took up the cleaning workers stopped work

हत्या के मामले में पुलिस ने उठाया तो सफाई कर्मियों ने रोका काम

Fri, 24 Apr 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
in the case of murder the police took up the cleaning workers stopped work
करेली पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या के एक मामले में नगर निगम के दो सफाई कर्मियों को उठा लिया। दोनों को थाने लाया गया। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने काम ठप कर दिया। बड़ी संख्या में कर्मचारी करेली थाने पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और नगर निगम के अफसरों ने बीचबचाव कर मामला संभाला। दोनों को पुलिस ने छोड़ा तब दोपहर बाद सफाई कर्मचारियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रसूलपुर इलाके में दो दिन पहले एक जला शव मिला था। हत्या का अंदेशा होने पर पूछताछ के लिए दो लोगों को थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। वहीं सफाई कर्मियों का कहना है कि जिस तरह से पुलिस उनके दो साथियों को लाई वह उत्पीड़न है। सुबह से शाम तक काम करने वालों को पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। गनीमत रही कि सूचना पर नगर निगम के अफसर थाने पहुंच गए। पुलिस अफसर भी वहां आए। सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के लिए किसी तरह तैयार किया गया। यह तभी हो सका जब पुलिस ने उनके दोनों साथियों को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed