{"_id":"5edfdc758ebc3e42dd7a227a","slug":"in-saini-the-psychopath-was-beaten-with-an-iron-rod-allahabad-news-ald2780156122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में मनोरोगी को लोहे की रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी में मनोरोगी को लोहे की रॉड से पीटा
विज्ञापन
सैनी में मनोरोगी को लोहे की रॉड से पीटा
अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी क्षेत्र के टेढीमोड़ बाजार मेें एक मनोरोगी युवक पर साइकिल चोरी का आरोप लगाकर लोहे के राड से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया। समाजसेवी की शिकायत पर पुलिस ने जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। साथ ही पिटाई करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
टेढीमोड़ निवासी कमल पटेल ने बताया कि श्रीराम पुत्र श्रीकृष्ण की मनोरोगी है। मंगलवार को वह टेढीमोड़ बाजार में घूम रहा था। बाजार से लगातार साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बाजार के विजय पटेल ने इस युवक को साइकिल चोर बताते हुए पकड़ लिया। इतना ही नहीं उसे सरेआम लोहे की राड से पिटाई भी करने लगा। विरोध में कमल पटेल सामने आ गए। उन्होंने पिटाई का विरोध करते हुए फोन कर बेकसूर को पीटे जाने की सूचना देकर मौके पर पुलिस भी बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिटाई से जख्मी युवक को सीएचसी सिराथू पहुंचाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। सैनी कोतवाल प्रदीप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।