फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in prayagraj shankargarh Two children died from fell down in well

घर के बाहर बने कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत से मचा कोहराम

Mon, 02 Aug 2021 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 10:07 PM IST
सार

  • शंकरगढ़ के पहाड़ी गावं में हुआ हादसा, एक ही परिवार के थे मासूम, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
in prayagraj shankargarh Two children died from fell down in well
कुंआ (डेमो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के पहाड़ी कला गांव में सोमवार एक बड़ा हादसा हो गया। घर के बाहर खेलते समय दो मासूम कुएं में गिर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मासूम के परिजन खेत में धान की रोपाई करने गए थे। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहाड़ी कला गांव स्थित आदिवासी बस्ती में रहने वाले जतन आदिवासी उसके दोनों बेटे श्याम जी, रामजी व उनकी पत्नियां अनूपा व प्रमिला के साथ सोमवार दोपहर को खेत में धान की रोपाई करने गए थे। घर में जतन की पुत्री मंजू व मीना के साथ श्याम जी का पांच वर्षीय पुत्र दीपक व राम जी का तीन वर्षीय पुत्र अमन था। सभी घर के अंदर थे। दोपहर को मंजू व मीना सो गई तो दीपक व अमन खेलते-खेलते घर से बाहर आ गए। इसी दौरान दोनों खेलते-खेलते घर के सामने बने खुले कुएं में गिर गए।
विज्ञापन


शाम छह बजे जब मंजू व मीना उठी तो वह दोनों मासूम को खोज करने लगी। मासूम के न मिलने पर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। वहीं जानकारी होने परिजन भी खेत से आ गए। काफी खोजबीन के बाद जब उनका कुछ पता नहीं चला तो ग्रामीणों को शक हुआ कि कही मासूम कुएं में तो नहीं गिर गए। बरसात के कारण कुंए में काफी पानी था। शक पर कुंए में कांटा डालकर खोजबीन शुरू हुई तो कुछ देर बाद दोनों मासूमों को शव कुंए में मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। दोनों मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed