फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj Husband murdered group director to grab debt and insurance money

कर्ज व बीमे की रकम हड़पने के लिए पति ने समूह संचालिका की कर दी हत्या

Tue, 29 Sep 2020 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Sep 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
In Prayagraj Husband murdered group director to grab debt and insurance money
आशा देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

नवाबगंज के पवनाह गांव में रविवार की रात शिवशंकर मौर्या ने पत्नी आशा देवी (35) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आशा देवी समूह संचालिका थी। शिवशंकर कर्ज में डूबा हुआ था। उसने पत्नी के नाम से 20 लाख से अधिक का कर्ज लिया था। लोन वापस न देना पड़े और बीमा का पैसा भी मिल जाए, इसी कारण उसने पत्नी को मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शिव शंकर मौर्य घर में रहकर खेती किसानी के साथ ओला के लिए टैक्सी भी चलाता है। पत्नी आशा देवी एक सरकारी बैंक की एजेंट थी और 28 लोगों का एक समूह चलाती थी। आशा ने समूह के जरिए शिवशंकर को बैंक से लाखों रुपये का कर्ज दिलाया था। इसके अलावा शिवशंकर ने कई अन्य लोगों से भी लोन लिया था। टैक्सी भी कर्ज पर ली गई थी। लाखों के कर्ज को लेकर अक्सर घर में क्लेश होता था। आशा ने अपने मायके वालों से शिवशंकर के कर्ज में डूबे रहने और झगड़ा करने की बात बताई थी।

विज्ञापन

In Prayagraj Husband murdered group director to grab debt and insurance money
prayagraj news : हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद किया। - फोटो : prayagraj
रविवार देर रात शिव शंकर घर पहुंचा और शोर मचाकर बताया कि पत्नी की हत्या कर दी गई है। वह भोर में तीन बजे पत्नी का शव लेकर अस्पताल भी पहुंचा। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि फाइनेंस कंपनी वालों ने पत्नी की हत्या कर दी है। इस बीच आशा के चाचा सत्य प्रकाश मौर्य ने शिवशंकर के खिलाफ तहरीर दे दी। कहा उसी ने आशा को मारा है। इसके बाद पुलिस ने शिवशंकर से पूछताछ कर मामले का तीन घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार शिवशंकर ने ही पत्नी की हत्या की। उस पर 20-25 लाख का लोन हो गया था।

पत्नी के नाम पर भी उसने तीन लाख का व्यक्तिगत लोन ले रखा था। इसके अलावा उसकी पत्नी का निजी जीवन बीमा कंपनी से दस लाख और जीवन बीमा निगम से एक लाख का बीमा भी था। लोन के पैसे वापस न करना पड़े और बीमा के 11 लाख रुपये मिल जाएं, इसीलिए उसने हत्या की। शिवशंकर की निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई।

-कर्ज से बचने के लिए शिवशंकर ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार दिया। उसे यह भी लालच था कि पत्नी की मौत के बाद बीमे की रकम भी उसे मिल जाएगी। उसने गुनाह कुबूल कर लिया है। - सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed