फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in Prayagraj 145 out of 1087 applied for compensation

प्रयागराज : 1087 में से सिर्फ 145 ने किया 50 हजार रुपये के लिए आवेदन

Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
सार

कोविड संक्रमण से मृत्यु पर परिजनों के लिए की गई है आर्थिक मदद की घोषणा लेकिन पीड़ित परिवार नहीं दिखा रहे रुचि। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 70 कर्मचारियों एवं शिक्षकों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
 

विज्ञापन
in Prayagraj 145 out of 1087 applied for compensation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों के ज्यादातर परिजनों ने सरकारी आर्थिक मदद को नकार दिया है। कुल 1087 में सिर्फ145 मृतकों के परिजनों ने 50 हजार रुपये आर्थिक के लिए आवेदन किया है। इनमें से 60 के डाटा फीड कर दिए गए हैं। शेष के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 1087 लोगों की कोविड से मौत हुई है। सरकार की ओर से इनके परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 70 कर्मचारियों एवं शिक्षकों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इनके अलावा कोरोना ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने से जान गंवाने वाले आठ कर्मचारियों के आश्रितों को भी 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे। ऐसे में इन 78 कर्मचारियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह से 1009 मृतकों के परिजन 50 हजार रुपये आर्थिक मदद के हकदार हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 145 ने ही आवेदन किया है। अन्य मृतक के परिजनों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह का कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने वालों को ही 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अब तक आए 145 में से 60 के डाटा पोर्टल पर फीड कर दिए गए हैं। अन्य के डाटा भी जल्द अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ में से तीन को मिले हैं 50 लाख रुपये
कोविड संक्रमण के दौरान इलाज, सर्वे समेत सरकारी ड्यूटी में लगे लोगों को कोरोना योद्धा घोषित किया गया है। इनमें राज्य कर्मियों के अलावा संविदा कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके निधन पर आश्रितों को 50 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है। प्रयागराज में ऐसे आठ कर्मचारियों का निधन हुआ है। इनमें से तीन मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये दे दिए गए हैं। अन्य के आवेदन भी सत्यापन के बाद शासन को भेज दिए गए हैं लेकिन इनके डॉक्यूमेंट अधूरे हैं। जरूरी डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने के बाद इन्हें भी 50 लाख रुपये जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed