{"_id":"61d1ef426702da3e746c6a1c","slug":"in-nawabganj-brick-and-stone-were-fired-in-a-road-dispute-phoolpur-news-ald3240712116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज में रास्ते के विवाद में चले ईट पत्थर, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज में रास्ते के विवाद में चले ईट पत्थर, फायरिंग
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग
ी
नवाबगंज। नसीरपुर दरगाही गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। मारपीट और पत्थर चलने से कई लोग जख्मी हो गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग की गई।
नसीरपुर दरगाही गांव निवासी वरुण मिश्रा और उमेश शुक्ला उर्फ चंदन शुक्ला के बीच काफी समय से गांव में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व सरकारी व्यवस्था के तहत गांव में जाने वाले रास्ते की इंटरलॉकिंग कराई गई। जिसके बाद विवाद तूल पकड़ लिया। प्रथम पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया, जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। जिसको लेकर तकरार बढ़ती गई। दूसरे पक्ष का आरोप है दोपहर जब वह घर पर नहीं था, प्रथम पक्ष के कई लोग सुनियोजित ढंग से घर पर पहुंचे और दबंगई करते हुए ईंट पत्थर चलाया और फायरिंग की। ईट पत्थर चलने के दौरान अमित कुमार समेत अन्य कई लोग जख्मी हो गए। देर शाम चंदन तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
शराब नहीं बनाने की अपील की
नवाबगंज। रविवार को शहाबपुर में पुलिस संग ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रवि सोनकर ने किया। थानाध्यक्ष नवाबगंज राकेश राय के साथ ग्रामीणों की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर तमाम बिंदुओं पर विचार किया गया। बता दें कि कुछ माह पहले शहाबपुर गांव में जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई थी। शनिवार की रात किसी व्यक्ति द्वारा नवाबगंज इलाके में कच्ची शराब बनाए जाने को ट्वीट किए जाने पर स्थानीय पुलिस हरकत आ गई। रविवार की सुबह पुलिस आनन फानन में शहाबपुर गांव में बैठक कर कच्ची शराब नहीं बनाए जाने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
बाइक सवार की पिस्टल गायब, दी तहरीर
नवाबगंज। बीती रात नवाबगंज बाजार में बाइक सवार की अचानक लाइसेंसी पिस्टल गायब हो गई। तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कुंडा प्रतापगढ़ तिलौरी शुक्लान निवासी शशी भूषण शुक्ला अपने सहयोगी मंगल पांडे के साथ कुंडा प्रतापगढ़ से प्रयागराज आ रहे थे। शनिवार की रात लगभग नौ बजे जैसे बाइक सवार नवाबगंज चौराहे पर पहुंचा। अचानक बाइक फिसल गई और दोनों जमीन पर गिर पडे़। बाइक पर पीछे बैठा मंगल पांडे जख्मी हो गया। इसी बीच बाइक चालक शशी शुक्ला की लाइसेंसी पिस्टल गायब हो गई। बताया गया कि बाइक चालक तीन घंटे बाद रात्रि लगभग सवा बारह बजे थाना नवाबगंज पहुंचा और पिस्टल गायब होने की जानकारी दी। सूचना देते ही पुलिस तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष नवाबगंज राकेश राय ने बताया कि पिस्टल कहां गायब हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद