{"_id":"1b8f38c5d485c1305d8e5f69da788f8d","slug":"in-many-localities-including-katra-dirt-drains-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा सहित कई मोहल्लों में गंदगी, नालियां जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा सहित कई मोहल्लों में गंदगी, नालियां जाम
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। नगर निगम के जोन तीन कटरा के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था चौपट है। सोमवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने यहां विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया तो गंदगी का अंबार मिला। इस दौरान महापौर ने जोन कार्यालय में समस्याएं भी सुनीं।
महापौर ने मनमोहन पार्क, राजापुर, बेली गांव, ममफोर्डगंज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान मनमोहन पार्क के पास कूड़े का ढेर मिला। सड़क पर कूड़ा फैला होने के कारण यातायात भी बाधित था। बेली गांव में रामेश्वर प्रसाद के मकान से शिवपूजन के मकान तक नाली सिल्ट से भरी मिली। निरीक्षण के बाद महापौर कार्यालय पहुंची तो रास्ते में सिल्ट से भरी नाली देख उनका पारा चढ़ गया।
महापौर ने अफसरों को तत्काल नाली एवं गली की सफाई का निर्देश दिया। कार्यालय में आजाद हाकर्स स्ट्रीट वेंडर यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि द्विवेदी, रवि मेहरोत्रा एवं अन्य फुटपाथ दुकानदारों ने लीडर रोड पर इलाहाबाद जंक्शन के बाहर ध्वस्त की गई गुमटी के संबंध शिकायत की। उन्होंने महापौर को बताया कि कुंभ के पहले यहां दुकानें गिराई गई लेकिन उसी स्थान पर दुकान नंबर 11 एवं 12 रोड पटरी पर निगम जन शौचालय का निर्माण करा रहा है। ज्ञापन सौंपकर रोड पटरी पर निर्माण न कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान जोनल अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि जोन तीन में सफाई के लिए 140 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखे गए हैं। सात वार्डों के 1236 भवनों का व्यावसायिक सर्वे पूरा करा के निगम मुख्यालय भेज दिया गया है। वसूली लक्ष्य 10.60 करोड़ के सापेक्ष 10.50 करोड़ की वसूली पर महापौर ने संतोष जताया।