फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Manda, the young man was strangled and murdered, stirred up in the area.

मांडा में युवक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

Thu, 22 Oct 2020 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
In Manda, the young man was strangled and murdered, stirred up in the area.
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
मांडा के खवास का तारा बाजार में बुधवार की रात दुकान के बाहर सो रहे बाइक मिस्त्री विजय राज बिंद की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह तीन बजे पड़ोस में रहने वाले ने देखा तो जानकारी हुई। घटना से नाराज परिजनों ने मेजा-मांडा मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एडीजी और डीआईजी ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब पांच घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


 मांडा के कटका गांव निवासी रामदेव बिंद ने घर से एक किलोमीटर दूर खवास का तारा बाजार में मकान बनवाकर उसमें साइकिल व बाइक रिपेयरिंग की दुकान खोली है। मझला बेटा विजयराज (22) बुधवार की रात बाइक रिपेयरिंग की दुकान के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। तीन बजे भोर बगल में ही मिठाई के दुकान पर काम करने वाला नौकर उठा तो देखा कि विजय राज जमीन पर पड़ा है। आसपास खून पसरा था।  उसने मालिक श्रवण से बताया तो उसने विजय के परिवार वालों को सूचना दी। सभी भागते हुए घटनास्थल पहुंचे। करीब चार बजे पुलिस को बताया गया।
विज्ञापन


मौके पर डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। विजय की गला रेतकर हत्या की गई थी। गले में धारदार हथियार के निशान थे। घर में हाहाकार मचा था। जब तमाम रिश्तेदार पहुंचे तो नाराज परिजनों ने शव को मांडा-मेजा मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने और कातिलों के पकड़े जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा, एसडीएम मेजा रेनू सिंह और सीओ मेजा समेत कई थानों की फोर्स ने समझाने का प्रयास किया लेकिन एडीजी प्रेम प्रकाश और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के आने के बाद ही परिजन माने। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है। पुलिस उसी के अनुसार काम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एक दो दिन में खुलासा हो जाएगा।
  • घर वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस को सुराग मिले हैं, उन्हीं बिंदुओं पर काम हो रहा है। -सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed