फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In cross country commotion, police baton-niece

क्रॉस कंट्री में हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
In cross country commotion, police baton-niece
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन के 32वें संस्करण में शनिवार को हुई क्रॉस कंट्री के धावकों ने खूब हंगामा किया। क्रॉस कंट्री में शामिल धावकों ने आरोप लगाया कि मैराथन के आयोजक मनमानी कर रहे हैं। नाराज धावकों ने मेयोहाल चौराहे पर इंदिरा मैराथन रोकने का भी प्रयास किया। यहां आयोजकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। धावकों ने वहां वाहनों को भी रोक लिया। इससे जाम की स्थिति हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठियां भांजते हुए धावकों को खदेड़ दिया। इससे कुछ धावक घायल भी हुए। कुछ को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन


इंदिरा मैराथन में हर साल क्रॉस कंट्री रेस का भी आयोजन होता है। आनंद भवन से सुबह हजारों की संख्या में क्रॉस कंट्री रेस में दौड़ने के लिए 18 से 25 वर्ष तक के धावक पहुंचे। साढ़े छह बजे इंदिरा मैराथन शुरू होने के बाद क्रॉस कंट्री रेस शुरू हुई। आठ किलोमीटर की यह दौड़ विश्वविद्यालय, तेलियरगंज, स्टेनली रोड से होकर मेयोहाल पहुंचकर समाप्त होनी थी। मेयोहाल पहुंचे काफी धावकों ने आरोप लगाया कि क्रॉस कंट्री के रास्ते में कई धावक पहले से मौजूद थे। इसके अलावा बहुत से धावक वालंटियर की बाइक पर भी सवार थे। रेस खत्म होने के कुछ पहले यह सभी दौड़ में शामिल हो गए। आरोप है कि इनमें से कुछ विजयी भी घोषित कर दिए।
विज्ञापन


मेयोहाल चौराहे पहुंचने के बाद वहां विजयी धावकों को देखकर रेस में दौड़ने वाले तमाम धावक भड़क गए। यहां आयोजकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। बहुत सी महिला धावकोें ने भी आरोप लगाया कि रेस में जो धाविकाएं दौड़ी नहीं है वे समाप्ति स्थल तक पहले कैसे पहुंच गई। यहां धावकों ने बड़े वाहनों को रोक लिया। ताकि जाम लग जाए। इस बीच सूचना पाकर सीओ सिविल लाइंस भी मौके पर पहुंच गए। पहले धावकों को समझाने का प्रयास किया गया। बाद में पुलिस ने सभी को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। इससे कुछ धावक चुटहिल भी हो गए। चुटहिल होने वालों में कानपुर के रोहन, प्रतापगढ़ के रामकुमार, सुल्तानपुर के राहुल कुमार आदि रहे। यहां पुलिस ने कुछ धावकों को हिरासत  में भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रॉस कंट्री रेस में शिरकत करने पहुंची डीपी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा रीतू मिश्र, दिव्या वर्मा, स्वेच्छा शुक्ला, पूर्णिमा महेंद्र, काजल गुपता, श्रृष्टि यादव आदि ने कहा कि उन्होंने रेस पूरी की, लेकिन मेयोहाल चौराहे पर आयोजकों की ओर से उनकी रेस पूरी होने की इंट्री नहीं की गई। इन छात्राओं ने आरोप लगाया कि महिला क्रॉस कंट्री के पहले दस धावकों में उनका स्थान आया है, लेकिन वहां पहले ही किसी और को विजयी बता दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed