फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In 24 hours, the water level of Ganga increased by 43 cm and that of Yamuna by 37 cm, increasing difficulties

Prayagraj : 24 घंटे में गंगा का 43 और यमुना का 37 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, किनारे रहने वालों की बढ़ी मुश्किलें

Mon, 07 Jul 2025 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 01:13 PM IST
सार

गंगा-यमुना का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। 24 घंटे में रविवार को गंगा का जलस्तर 43 और यमुना का 37 सेंटीमीटर बढ़ा है। प्रशासन से मिले आंकड़ों के अनुसार रविवार को सुबह आठ बजे तक फाफामऊ की तरफ गंगा का जलस्तर 43 सेंटीमीटर, नैनी की तरफ यमुना का जलस्तर 37 सेंटीमीटर व छतनाग की तरफ 35 सेंटीमीटर बढ़ गया।

विज्ञापन
In 24 hours, the water level of Ganga increased by 43 cm and that of Yamuna by 37 cm, increasing difficulties
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा-यमुना का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। 24 घंटे में रविवार को गंगा का जलस्तर 43 और यमुना का 37 सेंटीमीटर बढ़ा है। प्रशासन से मिले आंकड़ों के अनुसार रविवार को सुबह आठ बजे तक फाफामऊ की तरफ गंगा का जलस्तर 43 सेंटीमीटर, नैनी की तरफ यमुना का जलस्तर 37 सेंटीमीटर व छतनाग की तरफ 35 सेंटीमीटर बढ़ गया। वहीं, शाम चार बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर आठ सेंटीमीटर, छतनाग की तरफ दो सेंटीमीटर बढ़ गया।

विज्ञापन


नैनी की तरफ यमुना का जलस्तर स्थिर रहा। शाम चार बजे तक फाफामऊ की तरफ गंगा का जलस्तर 77.93 सेंटीमीटर, यमुना का 75.88 सेंटीमीटर और छतनाग की तरफ 75.40 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया। अभी गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 7.641 मीटर दूर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed