Prayagraj Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 287 नए मरीज मिले, महिला समेत चार लोगों की जान गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर है। पिछले चार-पांच दिनों से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को ही जहां 287 मरीज संक्रमित मिले, वहीं 332 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इनमें शुक्रवार को निगेटिव रिपोर्ट आने पर 64 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 268 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। हालांकि, महिला समेत चार लोगों की मौत भी हो गई है।
शुक्रवार को कोरोना के 287 नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6703 पहुंच गई। सीएमओ ने बताया कि जिले में शुक्रवार तक 2833 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है, जबकि 2015 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इस तरह कुल 4848 मरीज कोरोना संक्रमण के दायरे से बाहर हो चुके हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 72 फीसदी से अधिक हो गया है।
छह डॉक्टर, सात स्वास्थ्यकर्मी और एक सिनेमाहाल के मालिक संक्रमित
कोरोना ने शुक्रवार छह चिकित्सकों, सात स्वास्थ्यकर्मियों सहित शहर के एक सिनेमाहाल के मालिक को जद में ले लिया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले परिवार, रिश्तेदारों की सूची बनाई गई है। उनकी जांच कराई जाएगी। डॉ. सहाय ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव आने वाले 287 लोगों में 59 में आरटीपीसीआर से पुष्टि हुई है।