फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Imran Pratapgarhi said- BJP spent crores in tarnishing Rahul Gandhi image

इमरान प्रतापगढ़ी बोले : भाजपा ने राहुल की छवि खराब करने में खर्च किए करोड़ों, देश में मोदी नहीं अडानी सरकार

Sat, 18 Feb 2023 09:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 09:19 PM IST
सार

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने अडानी समेत अनेक मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। दो दिनी दौरे पर शनिवार को आए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश में मोदी नहीं अडानी की सरकार है।

विज्ञापन
Imran Pratapgarhi said- BJP spent crores in tarnishing Rahul Gandhi image
दिव्यांगों के कार्यक्रम में शिरकत करते राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने अडानी समेत अनेक मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। दो दिनी दौरे पर शनिवार को आए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश में मोदी नहीं अडानी की सरकार है। बैंकों और एलआईसी की खरबों रुपये की पूंजी अडानी के पास है। सांसद ने एनएसई पर अडानी समूह के खिलाफ़ कार्रवाई करने में नाकाम होने का आरोप लगाया ।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने हजारों करोड़ रुपये खर्च कर राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश की। उन्हें पप्पू नाम चिपका दिया, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा से सब कुछ धुल गया।उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने अमन को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने यह भी कहा कि राहुल के देश जोड़ने के मकसद को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता बैंक रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित दिव्यांजन सम्मान समारोह एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इससे पहले सुबह प्रयागराज ट्रेन से यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, शहर अल्पसंख्यक अध्यक्ष अरशद अली, किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, राकेश पटेल, महफूज़ अहमद, इरशाद उल्ला, जाहिद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed