फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Important clues found from mobile of deceased and Jethani

कोरांव मर्डर केस : मृतका व जेठानी के मोबाइल से मिले अहम सुराग, तीन हिरासत में

Mon, 22 Aug 2022 09:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 09:31 AM IST
सार

शबा के मोबाइल की जांच में पता चला है कि घटना वाली रात उसके मोबाइल पर कुल नौ मिस्ड कॉल पड़ी थीं। पुलिस ने मौके से ही उसका मोबाइल बरामद किया था। यह बात भी पता चली है कि घटना वाली रात जिन नौ अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर कॉल की गई।

विज्ञापन
Important clues found from mobile of deceased and Jethani
Prayagraj News : हत्याकांड के आरोप में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरांव में घर के भीतर सो रही शबा बानो (25) की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। यह वह हैं जिनकी शबा और उसकी जेठानी से फोन पर बात होने की बात जांच पड़ताल में सामने आई है। पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन



इनमें से दो युवक गांव के ही, जबकि एक पड़ोस के गांव का है। घटना वाली रात भी इनमें से एक युवक ने एक मोबाइल पर कॉल की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी लोकेशन वारदात वाली रात घटनास्थल पर नहीं मिली है। लेकिन शक के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

मृतका के मोबाइल पर पड़ी थी नौ मिस्ड कॉल
उधर, शबा के मोबाइल की जांच में पता चला है कि घटना वाली रात उसके मोबाइल पर कुल नौ मिस्ड कॉल पड़ी थीं। पुलिस ने मौके से ही उसका मोबाइल बरामद किया था। यह बात भी पता चली है कि घटना वाली रात जिन नौ अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर कॉल की गई, इनमें से एक नंबर उसके सूरत में रहने वाले रिश्ते के भाई का भी था। हालांकि फोन न उठने के कारण बात नहीं हो पाई थी। पुलिस का कहना है कि उसकी लोकेशन घटना वाली रात सूरत में ही है। लेकिन उससे पूछताछ की जाएगी। 

गांव में ही हुआ अंतिम संस्कार
उधर, शबा का अंतिम संस्कार रविवार को गांव में ही हुआ। गमजदा माहौल में परिजनों ने उसे सुपुर्द ए खाक किया। इस दौरान पिता व अन्य परिजनों की आंखें भर आईं। इससे पहले परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए, तो ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। दोपहर में उसका पति नौशाद भी आ गया। पत्नी की लाश देखकर वह भी गम में डूबा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed