फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal possesion at Kaladanda Kabristan.

कब्रिस्तान से हटाया अवैध कब्जा, तोड़ी गेस्ट हाउस की दीवार

Mon, 01 Jul 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal possesion at Kaladanda Kabristan.
Kaladanda Kbristan - फोटो : AU
कब्रिस्तान से हटाया अवैध कब्जा, तोड़ी गेस्ट हाउस की दीवार
विज्ञापन

जला प्रशासन ने हिम्मतगंज स्थित कालाडांडा कब्रिस्तान में हुए अवैध कब्जे के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की। तकरीबन पांच घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान लंबे समय से कब्रिस्तान में काबिज कब्जों को एक एक करके ध्वस्त किया गया। यहां भारी भरकम पुलिस फोर्स को देखकर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। कुछ ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन जिला प्रशासन के सख्त तेवर और पुलिस फोर्स के आगे किसी की एक न चली। सुबह 11 बजे शुरू हुआ अतिक्रमण अभियान शाम चार बजे तक चला।

सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र के नेतृत्व में एसडीएम सदर गौरव रंजन श्रीवास्तव, पीडीए प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक पांडेय समेत सीओ फर्स्ट एवं नगर निगम के अफसर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां चार जेसीबी ने 60 से ज्यादा अवैध टिन शेड , एक गेस्ट हाउस की दीवार एवं कई अन्य पक्की दीवारों को तोड़ा गया। यहां विरोध करने के लिए आए लोगों को पुलिस ने खदेड़ा भी। कब्रिस्तान में दोबारा किसी तरह का कब्जा न होने पाए इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट में संबंधित थाने की जवाबदेही तय की। कब्रिस्तान मुतवल्ली जावेद मोहम्मद ने बताया कि जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की। पांच जुलाई को न्यायालय में अफसरों को कार्रवाई के संबंध में जवाब दाखिल करना है। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा हटवाने पर गेस्ट हाउस मालिक ने उनके साथ अभद्रता की थी। इसकी शिकायत उन्होंने खुल्दाबाद थानाध्यक्ष से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed