फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal nursing home seige

अवैध रूप से चल रहा नर्सिंगहोम सीज

Sun, 22 Sep 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal nursing home seige
नगर कोतवाली के पुरानामाल गोदाम रोड पर संचालिक अवैध नर्सिग होम को बंद कराने पहुंचे एसडीएम। - फोटो : PRATAPGARH
शहर में पुराना मालगोदाम रोड पर चल रहे अवैध नर्सिंगहोम को शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन के साथ मिलकर सीज कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। नर्सिंगहोम संचालक भाग निकले। मौके पर मौजूद एसडीएम ने मरीजों को महिला अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन

पुराना मालगोदाम रोड पर स्थित डॉक्टर आलोक सक्सेना के अस्पताल के सामने डॉक्टर मयंक भट्ट के नाम से नर्सिंगहोम का संचालन अवैध रूप से हो रहा था। नर्सिंगहोम का ट्रामा सेंटर के नाम से प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा था। शनिवार देर शाम एसडीएम सदर जेआर चौधरी और डिप्टी सीएमओ एसके सिंह, अपर शोध अधिकारी आरपी और आरजी चौधरी पंकज अल्ट्रासाउंड की जांच करने गए थे।
विज्ञापन

एसडीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख डॉक्टर मायंक भट्ट ने अस्पताल का बोर्ड नीचे गिरा दिया। अफसर अंदर पहुंचे तो वहां चार मरीज भर्ती थे। देखरेख करने के लिए नर्स भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए मरीज साबिया, खुशबू समेत चारों मरीजों को महिला अस्पताल भेजवा दिया। अस्पताल में ताला लगवा दिया। अस्पताल संचालक भाग निकला। अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी ने बताया कि नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed