फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IIIT Prayagraj: Conspiracy to defame Triple IT, Registrar files case

IIIT Prayagraj : ट्रिपल आईटी को बदनाम करने की साजिश, कुलसचिव ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 02 Mar 2024 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

कुलसचिव का आरोप है कि 14 जनवरी को उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ। जोगेंद्र उर्फ दीप प्रकाश के नाम से भेजे गए इस ईमेल में संस्थान में फर्जी नियुक्ति व अन्य अनियमिताओं के मनगढ़ंत आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
IIIT Prayagraj: Conspiracy to defame Triple IT, Registrar files case
ट्रिपल आईटी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झलवा स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इन्फार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी को फर्जी ईमेल के जरिए बदनाम करने की साजिश का मामला सामने आया है। इस मामले में कुलसचिव सतीश कुमार सिंह की ओर से एयरपोर्ट थाने में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


कुलसचिव का आरोप है कि 14 जनवरी को उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ। जोगेंद्र उर्फ दीप प्रकाश के नाम से भेजे गए इस ईमेल में संस्थान में फर्जी नियुक्ति व अन्य अनियमिताओं के मनगढ़ंत आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


यही नहीं संस्थान की महिला अधिकारियों, वर्तमान व पूर्व उच्च अधिकारियों के संबंध में भी आपत्तिजनक अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणियां की गईं। एयरपोर्ट थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि ईमेल भेजने वाला व्यक्ति कौन है। इसके लिए साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed