{"_id":"6eccac22d570f58c9ce7d9977d788a6f","slug":"iiit-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलआईटी इलाहाबाद को लखनऊ परिसर की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलआईटी इलाहाबाद को लखनऊ परिसर की जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) इलाहाबाद को लखनऊ में खुल रहे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रिपलआईटी इलाहाबाद के निदेशक प्रो. सोमनाथ विश्वास को ट्रिपलआईटी लखनऊ का मेंटर निदेशक और उप कुलसचिव डॉ. आशीष कुमार को मेंटर उप कुलसचिव मनोनीत किया गया है। यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग तकनीकी अनुभाग के निदेशक आलोक मिश्र ने ट्रिपलआईटी इलाहाबाद के निदेशक को दी।
संस्थान के निदेशक प्रो. सोमनाथ विश्वास ने बताया कि शिक्षण सत्र 2015-16 से ट्रिपलआईटी लखनऊ के लिए बीटेक आईटी तथा बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन कक्षाओं का संचालन ट्रिपलआईटी इलाहाबाद के झलवा परिसर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रिपलआईटी लखनऊ की स्थापना भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से की जा रही है। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने लखनऊ में नि:शुल्क जमीन स्थानांतरित की गई है।