फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Education News Allahabad iiit convocation 2020 news

Prayagraj News: वैभव को मिलेगा इंस्टीट्यूट, चेयरमैन गोल्ड मेडल

Fri, 11 Sep 2020 11:05 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Education News Allahabad iiit convocation 2020 news
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का 15 वां दीक्षांत समारोह शनिवार को होगा। इसमें पीएचडी के 10 मेधावियों के साथ 403 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। मुख्य अतिथि इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवान होंगे। जबकि, अध्यक्षता संस्थान के निदेशक एवं शासी मंडल के अध्यक्ष प्रो. पी नागभूषण करेंगे। समारोह में बीटेक आईटी के वैभव श्रीवास्तव को इंस्टीट्यूट, चेयरमैन गोल्ड के साथ तीन मेडल प्रदान किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते पहली बार ऑनलाइन हो रहे दीक्षांत समारोह में छात्रों को ई-सर्टिफिकेट और ई-मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


बीटेक आईटी के वैभव श्रीवास्तव को इंस्टीट्यूट गोल्ड, शिवम फियालोक को सिल्वर, सिमरन गिल को ब्रांज मेडल दिए जाएंगे। बीटेक इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन की श्रव्या पांडेय, श्रृष्टि अग्रवाल, गौरांशी निली को क्रमश: स्वर्ण, रजत, कास्य पदक दिया जाएगा। एमटेक आईटी की छात्रा राशि अग्रवाल को स्वर्ण, प्रज्ञा सुरेश कुमार को रजत एवं आयुष जैन को कांस्य पदक दिया जाएगा। एमटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन की अदिति अग्रवाल को स्वर्ण, जाधव चैतन्य ज्ञानेश्वर को रजत तथा अभिषेक यादव को कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। एमबीए में पराग शर्मा, अनुराग सिंह, शाश्वत शंकर को क्रमश: स्वर्ण, रजत, कास्य पदक प्रदान किया जाएगा। ड्यूल डिग्री बीटेक एमटेक के देवदत्ता गोडनायक को मिलेगा।
विज्ञापन


छात्रों को मिलेगा ई-सर्टिफिकेट और ई-मेडल
ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने बताया कि दीक्षांत समारोह में ई-सर्टिफिकेट और ई-मेडल पाने वाले 403 छात्रों में बीटेक, एमटेक एमबीए-आईटी के 2016 बैच के तीन सर्वश्रेष्ठ छात्रों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। एमटेक-पीचडी के एक छात्र राजेश कुमार झा के साथ 10 छात्रों ऋचा आनंद, राजेश माहुल, रजनीश कुमार, अमृत पाल, अंजली गौतम, भर्तहरि पांडिया, नेहा मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, शिशु पाल कुमार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। संस्थान की ओर से पहली बार एमटेक-पीएचडी की उपाधि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरिमा को टीसीएम पिल्लई स्मृति स्वर्ण पदक
दीक्षांत समारोह में चेयरमैन स्वर्ण पदक बीटेक आईटी वैभव श्रीवास्तव, डॉ. टीसीएम पिल्लई स्मृति स्वर्ण पदक बीटेक आईटी की छात्रा गरिमा चड्ढा, नोबेल वैज्ञानिक प्रो. क्लाउड कोहेन तानोजी स्वर्ण पदक बीटेक आईटी की छात्रा तान्या अग्रवाल, प्रो. डॉ. इंग मथियास क्लेनर स्वर्ण पदक बीटेक आईटी की छात्रा निहारिका श्रीवास्तव, प्रो. जौली कोहेन तानोजी स्वर्ण पदक एमटेक बीआई.की छात्रा शिवानी गुप्ता को दिया जाएगा।

दीक्षांत में उपाधि पाने वाले
बीटेक आईटी 2016 बैच के 145, बीटेक आईटी 2015 बैच के दो, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन 2016 बैच के 66, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन 2015 बैच के एक विद्यार्थी को डिग्री दी जाएगी। एमटेक आईटी के 85 एमटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन के 13, एमटेक-बीआई के सात, एमबीए के 16 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। ड्यूल डिग्री बीटेक आईटी-एमटेक आईटी के 50, ड्यूल डिग्री बीटेक एमबीए के आठ छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। पीएचडी के नौ और एमटेक-पीएचडी पूरी करने वाले एक छात्र को डिग्री प्रदान की जाएगी।


ऑनलाइन दीक्षांत में भी निकलेगी शोभा यात्रा, बजेगी शंख
ट्रिपलआईटी के ऑनलाइन दीक्षांत समारोह के लिए पूर्व की भांति ही शोभा यात्रा (प्रोसेशन) निकलेगा, इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ शंख भी बजेगा। 10.30 बजे निकलने वाली शोभा यात्रा में संस्थान के निदेशक के साथ सीनेट के सदस्य, सभी संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कुलसचिव शामिल होंगे जबकि मुख्य अतिथि डॉ. के सिवान ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लेंगे। रजिस्ट्रार की ओर से दीक्षांत समारोह की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ मुख्य अतिथि दीक्षांत भाषण देंगे, इसके बाद 11.15 बजे से छात्रों को ऑनलाइन ई-डिग्री, ई-मेडल एवं ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। 12.30 बजे कार्यक्रम सम्पन्न हो जाएगा। निदेशक प्रो. नागभूषण ने बताया कि सभी छात्रों को दीक्षांत समारोह के ठीक बाद स्पीड पोस्ट के जरिए डिग्री एवं मेडल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed