{"_id":"5ea5d7ad13bee362f612641b","slug":"iftar-party-held-at-the-post-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः पुलिस चौकी में हुई इफ्तार पार्टी, सोशल डिस्टेंसिंंग की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः पुलिस चौकी में हुई इफ्तार पार्टी, सोशल डिस्टेंसिंंग की उड़ी धज्जियां
Mon, 27 Apr 2020 12:19 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 30 जून तक प्रदेश में किसी भी तरह के आयोजन पर रोक लगा दी है लेकिन उनके ही कर्मचारी उनकी कोशिशों पर पानी फेरने में लगे हुए हैं। ताजा मामला नैनी के जेल रोड चौकी का है जहां रोक के बावजूद पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ इफ्तार पार्टी की बल्कि इसमें एक बाहरी व्यक्ति को भी शामिल किया।
घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। नैनी के जेल रोड चौकी परिसर में वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इफ्तार पार्टी आयोजित की। इसमें एक बाहरी व्यक्ति भी शामिल हुआ। चौकी परिसर के मेस के बगल में यह पार्टी आयोजित की गई जिसमें तरह-तरह के व्यंजनों का भी इंतजाम किया गया था। खास बात यह कि इफ्तार पार्टी में न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और न ही इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति ने मास्क पहन रखा था।
एक तरफ जब पूरे प्रदेश में कहीं भी लोगों के एकत्रित होने पर रोक है, ऐसे में पुलिसकर्मियों का ही इस तरह से पार्टी करना चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में नैनी थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार किया। उधर वरिष्ठ अफसरों से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।