फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If there is an encroachment on a road, the merchant will remove it himself

किसी सड़क पर है अतिक्रमण तो उसे खुद ही हटा लेंगे व्यापारी

Mon, 02 Nov 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
If there is an encroachment on a road, the merchant will remove it himself
किसी सड़क पर है अतिक्रमण तो उसे खुद ही हटा लेंगे व्यापारी
विज्ञापन

प्रयागराज। शहर की तमाम सड़कों पर किए जा रहे चौड़ीकरण एवं व्यापारियों से जुड़ी तमाम समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन और व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में व्यापारियों ने जिला प्रशासन के अफसरों को आश्वस्त किया कि अगर कहीं व्यापारियों ने कहीं किसी सड़क पर कोई अतिक्रमण किया है तो वह उसे खुद ही हटा लेंगे। इस दौरान तमाम व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से एकल मार्ग व्यवस्था लागू करने की भी मांग की।
करेली स्थित शगुन पैलेस में व्यापारियों की ओर से बुलाई गई बैठक में एडीएम सिटी एके कनौजिया, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, एसीएम आदि अफसरों की मौजूदगी में व्यापारियों ने अपनी तमाम समस्याओं के बारे में अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना की वजह से बीते सात-आठ माह उनका व्यापार अच्छा नहीं हुआ। अब त्योहारी सीजन पर जब व्यापार पटरी पर आने लगा है तो सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तमाम जगह लाल निशान लगा दिए गए हैं। इससे व्यापारी भयभीत हैं। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन अगले कुछ माह के लिए अपना अभियान स्थगित कर दें। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठान के बाहर खड़े वाहनों का चालान आदि न किया जाए। इस दौरान कोराना की वजह से जिन व्यापारियों की मौत हुए उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की भी मांग व्यापारियों ने की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वह चौड़ीकरण का समर्थन करते हैं, लेकिन इसके लिए किसी व्यापारी की दुकान न उजाड़ी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान दिवाली को लेकर रोड पटरी पर कारोबार करने वाले दुकानदारों के लिए जल्द से जल्द जगह आवंटित करने का भी आग्रह किया गया। प्रयाग व्यापारी नेता मो. कादिर ने बताया कि जिला प्रशासन ने दिवाली बाद व्यापारियों के साथ एक और बैठक करने की बात कही। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि एडीएम सिटी ने आश्वस्त किया है कि ना ही किसी को अनावश्यक हटाया जाएगा और न ही उजाड़ा जाएगा। व्यापारियों की सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस मौके पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, व्यापारी नेता विजय वैश्य, शिवशंकर सिंह, सतीश चंद्र केसरवानी, सुहेल अहमद, महमूद अहमद, दिनेश सिंह समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed