फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If electricity theft is caught red handed then the doors will be red, there will be noise in the locality.

Prayagraj : रंगेहाथ पकड़ी गई बिजली चोरी तो दरवाजे होंगे लाल, मोहल्ले में होगा शोर

Tue, 31 Oct 2023 08:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 08:32 AM IST
सार

अब बिजली विभाग ने भी विद्युत चोरी करने वाले लोगों के घरों पर लाल रंग का नोटिस चस्पा करने का फैसला लिया है। इस नोटिस के माध्यम से संबंधित भवन स्वामी या प्रतिष्ठान स्वामियों को आगाह किया जाएगा। नोटिस के माध्यम से ही लोगों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

विज्ञापन
If electricity theft is caught red handed then the doors will be red, there will be noise in the locality.
बिजली बिल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजली चोरी ने विद्युत विभाग को परेशान कर रखा है। इन्हीं कटियामारों के चक्कर में शहर में अक्सर लोकल फाल्ट की समस्या भी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना होता है। हालांकि कटियामारी के खिलाफ विभाग अक्सर कार्रवाई करता है लेकिन बिजली चोरी को पूरी तरह रोक पाने में विभाग अबतक कामयाब नहीं हो सका है। विभाग की ओर से चेकिंग के दौरान चोरी करते हुए पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है। जिसके बाद बिजली थाने से बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ वारंट जारी होता है।

विज्ञापन

 

अब बिजली विभाग ने भी विद्युत चोरी करने वाले लोगों के घरों पर लाल रंग का नोटिस चस्पा करने का फैसला लिया है। इस नोटिस के माध्यम से संबंधित भवन स्वामी या प्रतिष्ठान स्वामियों को आगाह किया जाएगा। नोटिस के माध्यम से ही लोगों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। नोटिस में जुर्माना भरने की अपील तो होगी ही। साथ ही यह भी लिखा होगा कि कि अंकित दिनांक के तहत जुर्माना नहीं जमा किया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन



वर्तमान समय में विद्युत चोरी का नोटिस मिलने पर लोग महीनों तक उसे दबाए रखते थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई धीमी गति से होती थी। इस तरह के मामले थाने में कई साल तक लंबित रहते थे। नए निर्णय के मुताबिक नोटिस चस्पा होने के बाद आसपास के लोगों को भी पता चल जाएगा कि इस घर में चोरी होती है। इससे मुहल्ले के दूसरे बिजली चोरी करने वाले हतोत्साहित होंगे और चोरी करने वालों को भी शर्मिंदगी का सामना करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भी होगी छापेमारी, नहीं हो सकेगा विरोध

बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए विभाग ने अलग तैयारी कर रखी है। विभाग की ओर से दिन में कम और रात में छापेमारी अधिक की जाएगी। देर रात तीन और चार बजे के बीच अधिकारियों की टीम लोगों के मोहल्ले की निगरानी करने निकला करेंगी। जिन घरों में बिजली चोरी पकड़ी जाएगी वहां लाल निशान लगा दिया जाएगा। दूसरे दिन सुबह अधिकारी इन घरों पर पहुंचकर उपभोक्ता का नाम और पता दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।


कटियामारों के खिलाफ दिन में अभियान चलने पर चोरों को चेकिंग की जानकारी लग जाती है और चोर आनन-फानन में तारों के जाल को हटा देते हैं। इसी वजह से बिजली चोरी करने वाले कम पकड़े जाते हैं। वहीं अमूमन बिजली चोरी पकड़े जाने पर कुछ जगहाें पर विरोध होता था, जिससे पुलिस बल की आवश्यकता पड़ती थी। देर रात चलने वाले चेकिंग अभियान में विरोध की आशंका भी कम रहेगी।

 

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। चोरों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। आने वाले दिनों में बिजली चोरी पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगा। उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति हो, इसको लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed