{"_id":"62ed420bf2254324af4eabe8","slug":"iert-student-committed-suicide-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : आईईआरटी के छात्र ने जहर खाकर जान दी, सेमेस्टर एक्जाम में छोड़ दिया था गणित का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : आईईआरटी के छात्र ने जहर खाकर जान दी, सेमेस्टर एक्जाम में छोड़ दिया था गणित का पेपर
Fri, 05 Aug 2022 09:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 09:45 PM IST
सार
मूल रूप से कुशीनगर के भवसहा गांव के रहने वाले अशोक गुप्ता का बेटा सौरभ (20) आईईआरटी में चौथे सेमेस्टर का छात्र था। वह यहां सलोरी में कमरा किराये पर लेकर रहता था। इन दिनों सेमेस्टर एक्जाम चल रहा है।
विज्ञापन
फांसी लगाई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलोरी में रहने वाले छात्र सौरभ गुप्ता ने बुधवार की रात जहर खा लिया। बृहस्पतिवार को दिन भर जब दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सौरभ की लाश पड़ी थी। दोस्तों के मुताबिक तीन अगस्त को सेमेस्टर एक्जाम में मैथ का पेपर देने भी वह नहीं गया था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मूल रूप से कुशीनगर के भवसहा गांव के रहने वाले अशोक गुप्ता का बेटा सौरभ (20) आईईआरटी में चौथे सेमेस्टर का छात्र था। वह यहां सलोरी में कमरा किराये पर लेकर रहता था। इन दिनों सेमेस्टर एक्जाम चल रहा है। तीन अगस्त को गणित का पेपर था लेकिन सौरभ परीक्षा देने नहीं गया। रात में ही उसने जहर खा लिया था। चार अगस्त को जब दिन भर वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसने तुरंत सौरभ को दोस्त को फोन कर बुलाया।
विज्ञापन
दोस्त ने भी दरवाजा खटखटाया। उसने बताया कि सौरभ ने गणित की परीक्षा भी नहीं दी। सौरभ के घर वालों को फोन कर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। रात में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सौरभ का शव पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पिता अशोक समेत घर के अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अंतिम बार सौरभ ने दो अगस्त को बात की थी। हालांकि उस दिन उसने बिल्कुल सामान्य बात की थी। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सौरभ के दोनों मोबाइल के कॉल डीटेल्स की जांच की जा रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।