{"_id":"5ddad6238ebc3e54b849c6bb","slug":"iert-annual-function-udbhav-2019-allahabad-news-ald2610833120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईईआरटी के ‘उद्भव’ में सम्मानित किए गए टॉपर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईईआरटी के ‘उद्भव’ में सम्मानित किए गए टॉपर्स
विज्ञापन
IERT Annual Function UDBHAV 2019
- फोटो : CITY DESK
कमिश्नर ने फर्नीचर, प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद के दिए निर्देश
कहा, छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ पर्सनालिटी डेवपमेंट पर दें ध्यान
प्रयागराज, 24 नवंबर। आईईआरटी के डिग्री डिवीजन के स्थापना दिवस पर ‘उद्भव 2019’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के प्राधिकृत नियंत्रक कमिश्नर आशीष गोयल ने टॉपर्स को सम्मानित किया और छात्र-छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर भी ध्यान दें।
कमिश्नर ने बीटेक प्रथम वर्ष की टॉपर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा प्राची निषाद (86.37 फीसदी अंक), बीटेक द्वितीय वर्ष के टॉपर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र इंदमणि यादव (85.75 फीसदी अंक) और बीटेक तृतीय वर्ष की टॉपर इलेक्टॉनिक्स इंजीनियरिंग की छात्रा आस्था कुशवाहा (91.80 फीसदी अंक) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही संस्थान के पुरा छात्रों को सम्मानित किया।
उन्होंने संस्थान के निदेशक को डिग्री डिवीजन में नवनिर्मित दो भवनों रामानुजन एवं विवेश्वरैया भवन में बनाए जाने वाली नवीन कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं के लिए फर्नीचर एवं उपकरण खरीदने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय एकीडेटेड एजेंसी से एकीडेशन प्राप्त करने और छात्रों के गुणवत्तापरक शिक्षण कार्य के लिए स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इससे पूर्व उद्घाटन भाषण में संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने विगत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अपर आयुक्त (प्रशासन) अवधेश सिंह, संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन आरएन मिश्र, डीन प्रो. एके बाजपेयी समेत तमाम शिक्षक और पुरा एवं वर्तमान छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

IERT Annual Function UDBHAV 2019- फोटो : CITY DESK