ट्रेन से गिरने से आईबी के इंस्पेक्टर की मौत, मचा हड़कंप, वाराणसी में थे तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपुरम के रहने वाले सुशील कुमार मौर्य (47) इंटेलीजेन्स व्यूरों में टेक्निकल इंस्पेक्टर के पद पर बनारस में कार्यरत थे। वह वृहस्पतिवार को ड्यूटी करके कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहे थे। शाम सात बजे फाफामऊ स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही वह नीचे गिर गए। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जीआरपी के इंस्पेक्टर त्रिभुवन नाथ मिश्र उन्हें तत्काल स्वरूपरानी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी अराधना कुशवाहा विकास खण्ड सोरांव के प्राथमिक विद्यालय सधनगंज में टीचर हैं। सूचना मिलते ही इंटेलीजेन्स व्यूरो तथा शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। पत्नी अनुराधा कुशवाहा, बेटे अमृतांश 13 एवं देवांश 11 का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।