फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IAS officer attempted murderous attack, two nominated

आईएएस अफसर पर जानलेवा हमले की कोशिश, दो नामजद

Sat, 27 Jul 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
IAS officer attempted murderous attack, two nominated
IAS officer attempted murderous attack, two nominated
आईएएस की हत्या का प्रयास, दो नामजद
विज्ञापन

19 जुलाई की वारदात, कर्नलगंज थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट
कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में आईएएस अफसर व उनके परिजनों की हत्या की कोशिश की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह उन्हें बचाकर उनके घर तक पहुंचाया। तहरीर के आधार पर शुक्रवार को कर्नलगंज थाने में दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि मामले में मकान मालिक व किरायेदार से जुड़ा विवाद भी सामने आ रहा है।

बलरामपुर हाउस के मूल निवासी आईएएस अफसर विवेक गौड़ इन दिनों दिल्ली में तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बताया है कि 19 जुलाई को वह पत्नी व मां के साथ शाम सवा चार बजे के करीब निजी कार्य से कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय गए थे। वहां सवा पांच बजे के करीब मुट्ठीगंज निवासी रामजी केसरवानी, अखिलेश मिश्रा दो अज्ञात के साथ आए और जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या की कोशिश की। फोन पर एसएसपी को सूचना दी गई तो कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों समेत उन्हें बाहर ले जाने लगी। इस दौरान आरोपियों ने फिर जान लेने की कोशिश की। बड़ी मशक्कत कर किसी तरह पुलिसकर्मी अफसर व उनके परिजनों को गाड़ी में बैठाकर ले गए और उनके आवास तक छोड़ा। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपियों को उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास का भी पता मालूम है। तहरीर के आधार पर शुक्रवार को कर्नलगंज पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया। हालांकि पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि दोनों पक्षों में मकानमालिक व किरायेदारी का विवाद है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अरुण त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed