फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   I was not even on Eid trains

ईद के दिन भी नहीं पहुंची कई ट्रेनें

Sun, 19 Jul 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jul 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ईद के मौके पर भी शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन और छिवकी स्टेशन पर कई ट्रेनें नहीं  पहुंची। करीब दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। निरस्त होने वाली बहुत सी ट्रेनों में उन लोगों का भी रिजर्वेशन था, जिन्हें ईद अपनी परिजनों के संग मनानी थी। ट्रेनें न आने की वजह ऐसे यात्रियों के परिजन भी खासे मायूस हो गए।
विज्ञापन


इटारसी रेलवे स्टेशन के आरआरआई रूम में लगी आग के बाद से मुंबई और साउथ इंडिया रूट की तरफ चलने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। हर रोज काफी संख्या में रेलवे ट्रेेनों को निरस्त कर रहा है। शनिवार को भी इलाहाबाद और छिवकी आने वाली कई ट्रेनों का निरस्तीकरण रहा। इसमें 11060 छपरा-एलटीटी, 11093/11094 महानगरी अप एंड डाउन, 12167 एलटीटी-वाराणसी, 12295/12296 संघमित्रा एक्सप्रेस अप एंड डाउन, 12792 सिकंदराबाद, 15018 काशी एक्सप्रेस, 11034 दरभंगा-पुणे, 11061 एलटीटी-मुजफ्फरपुर, 11071 कामायनी एक्सप्रेस, 12165 एलटीटी-वाराणसी, 13201 राजेंद्र नगर-एलटीटी प्रमुख रूप से शामिल रही। वहीं दूसरी ओर मुंबई दूरंतो के आज इलाहाबाद से रवाना होने की वजह से यात्रियों को खासी राहत मिली। पिछले एक माह के दौरान रेलवे ने इस ट्रेन को कई दफे निरस्त किया था। इसके पूर्व उधर इलाहाबाद से कानपुर जाने एवं वहां से आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के निरस्त होने से भी यात्रियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


आज ये ट्रेनें नहीं पहुंचेंगी छिवकी और जंक्शन
11038    गोरखपुर-पुणे
11066    दरभंगा-एलटीटी
11067    एलटीटी-फैजाबाद
12149    पुणे-पटना
12150    पटना-पुणे
12791    सिकंदराबाद एक्सप्रेस
13202    एलटीटी-राजेंद्र नगर
15017    एलटीटी-गोरखपुर
18610    एलटीटी-रांची
22441    इलाहाबाद-कानपुर
22442    कानपुर-इलाहाबाद
11056    गोरखपुर-एलटीटी
11072    कामायनी एक्सप्रेस
11068    फैजाबाद-एलटीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed