{"_id":"5a5918114f1c1bef408b47ab","slug":"i-am-bjp-i-will-run-any-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई हूं, कोई दायित्व मिला तो निभाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई हूं, कोई दायित्व मिला तो निभाऊंगा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी ने शुक्रवार को कहा कि वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। यह सही है कि अभी उनके पास कोई दायित्व नहीं है। अगर कोई दायित्व मिला तो निश्चित ही उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। संजय जोशी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की भी जमकर तारीफ की। कहा, योगी सरकार बढ़िया काम कर रही है। हालांकि यहां सरकार को अफसरों के भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए अभी काम करना होगा।
विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के पूर्व सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई अनौपचारिक बातचीत में संजय जोशी से मोदी सरकार के कामकाज पर कहा कि सरकार बेहतर काम कर रही है। सरकार अपने काम के आधार पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होगी। कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों का भला कर रही है। कांग्रेस सत्तावादी पार्टी है, जबकि भाजपा देश हित में काम करने वाली पार्टी है।
गंगा सफाई पर पूछ गए सवाल के जवाब में संजय ने कहा कि यह बड़ा प्रोजेक्ट है। केंद्र सरकार पूरी ईमानदारी से गंगा सफाई के लिए काम कर रही है। पहले उमा भारती तो अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गंगा सफाई को लेकर काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा। संजय जोशी ने महाराष्ट्र की जातीय हिंसा पर कहा कि वहां हुई घटना सोची समझी साजिश के तहत हुई। जाति व्यवस्था भाजपा जहां खत्म करना चाह रही है तो वहीं कुछ दल सत्ता की चाह में इसे बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। योगी सरकार के कामकाज पर संजय जोशी ने कहा कि प्रदेश में अब सुशासन है। हालांकि योगी सरकार को अभी अफसरशाही पर अंकुश लगाने की जरूरत है। इस दौरान भाजपा नेता दिवाकर त्रिपाठी, दिलीप चौरसिया, देवेंद्र नाथ मिश्र, सुनील जैन, अनीता सचान, अभय नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी ने शुक्रवार को कहा कि युवा धर्म-मजहब से उठकर राष्ट्रवाद को मजबूत करने में अपना योगदान दें। यह तभी संभव होगा जब हम स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलें। संजय जोशी ने यह बातें स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में कहीं।
विश्व मानव सेवा समर्पण संस्थान की ओर से स्टेनली रोड स्थित आरडी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में संजय जोशी ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का आदर्श बताया। कहा कि भारतीयता का सबसे सटीक आदर्श विचार विवेकानंद जी के जीवन से ही मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और वेदांत एवं विवेकानंद साहित्य के राष्ट्रीय वक्ता रविराज सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को जाग्रत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि विरासत में हमारे महापुरुषों ने जो दिया है, उसे संजो कर रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा. एलएस ओझा ने स्वामी विवेकानंद को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। विधायक नीलम करवरिया ने कहा कि विवेकानंद ने जो संदेश दिया उसे अपनाने की अब जरूरत है। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष भोला तिवारी, महामंत्री सुनील पांडेय के साथ पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, डा. विदुला दिलीप, संजय सिंह, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, रतन दीक्षित, मनोज द्विवेदी, निरंकार त्रिपाठी, विनायक पांडेय, विक्रांत गुप्ता, देवेंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भाजपाइयों ने विवेकानंद चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर शुक्रवार को माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा नेता डा. एलएस ओझा ने अपने समर्थकों के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके पूर्व भाजपा नेता विभवनाथ भारतीय ने विवेकानंद को युवाओं को आदर्श बताने के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संतोष त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश पाल, रंगबली पटेल आदि मौजूद रहे।