फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband positive of employee appointed in collectorate, record room sealed

कलेक्ट्रेट में नियुक्त कर्मचारी का पति पॉजिटिव, रिकार्ड रूम सील

Wed, 08 Jul 2020 07:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jul 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Husband positive of employee appointed in collectorate, record room sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रिकार्ड रूम में प्रमुख पद पर तैनात कर्मचारी के पति के कोविड-19 का पॉजिटिव पाए जान के बाद कलक्ट्रेट कर्मियों में भय व्याप्त है और हडक़ंप मचा हुआ है। पति भी फूलपुर तहसील में महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं। महिला को क्वारंटीन करने के साथ नमूना बुधवार को जांच के लिए भेज दिया गया। इसी के साथ रिकार्ड रूम तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


फूलपुर मे तैनात कर्मचारी करीब एक सप्ताह से बीमार थे और प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन कुछ दिन बाद डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन ले जाने के लिए कहा। एसआरएन में भर्ती के बाद कराई गई जांच में वह पॉजिटिव पाए गए। उनकी पत्नी कलक्ट्रेट के अभिलेखागार में नियुक्त हैं और वह भी तहसील में हैं। ऐसे में उनका भी कलक्ट्रेट अक्सर आना-जाना होता रहा है।
विज्ञापन


इस तरह से कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद फूलपुर तहसील के साथ कलक्ट्रेट परिसर स्थित अभिलेखागार का भी सैनिटाइजेशन कराया गया। पत्नी और उनीे दोनों बच्चों के नमूने बुधवार को लिए गए। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहसील कर्मी के साथ काम करने वाले कर्मचारियों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। संपर्क में आए अन्य लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है। एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जरूरत पडने पर उनकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तहसील कर्मी के पॉजिटिव होने से कलक्ट्रेट कर्मियों में भय है। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की। डीएम ने संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अन्य इंतजाम के भी आश्वासन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed