{"_id":"63d42d9a0606e721bf50b9c6","slug":"hurt-by-the-allegations-mahamandaleshwar-santosh-das-satua-baba-resigns-2023-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आरोपों से आहत महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आरोपों से आहत महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने दिया इस्तीफा
Sat, 28 Jan 2023 01:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 01:31 AM IST
सार
महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने शुक्रवार को हुई बैठक में खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि समिति के पदाधिकारियों ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
संतों के साथ बैठक करते सतुआ बाबा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने शुक्रवार को हुई बैठक में खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि समिति के पदाधिकारियों ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया है। समाज से बहिष्कृत किए गए महामंडलश्वर सीताराम दास महात्यागी का समर्थन करने पर रामेश्वर दास ने खेद प्रकाश किया।
विज्ञापन
इस दौरान राम सुभगदास बिनैका बाबा की जगह नए पदाधिकारी जनार्दन दास उर्फ मलखस दास का चयन किया गया। संरक्षक महंत संत दास बनाए गए। इस मौके पर महंत दामोदर दास, हिटलर बाबा, जगतराम दास, प्रभुदास, गोपाल दास, शशिकांत दास समेत कई महंत उपस्थित थे।
विज्ञापन
Trending Videos
सतुआ बाबा के शिविर में कल आएंगे मोरारी बापू
विख्यात मानस कथा मर्मज्ञ संत मोरारी बापू 29 जनवरी को माघ मेला में पहुंचेंगे। वह खाक चौक स्थित महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के सेवा शिविर में प्रवास करेंगे।