फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hurry up, golden opportunity to become a teacher in Allahabad University, application starts for recruitment to 596 posts

जल्दी करिए, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 596 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Tue, 28 Sep 2021 09:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Sep 2021 09:21 PM IST
सार

  • 0 असिस्टेंट प्रोफेसर के 356, एसोसिएट प्रोफेसर के 170, प्रोफेसर के 70 पद
  • 0 सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के चार पदों पर भी भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन

विज्ञापन
Hurry up, golden opportunity to become a teacher in Allahabad University, application starts for recruitment to 596 posts
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती के लिए 28 सितंबर (मंगलवार) को विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया और इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के चार पदों पर भी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कुल 596 पदों पर भर्ती होनी है। इविवि प्रशासन ने 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 356 पदों, 40 विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर के 170 पदों और 36 विषयों में प्रोफेसर के 70 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


भर्ती सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगी। विश्वविद्यालय में शिक्षकों के आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं। पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के कार्यकाल में भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन विवाद के कारण भर्ती नहीं हो सकी। अब नए सिरे से विज्ञापन जारी किया गया है। रिक्त पदों पर भर्ती के बाद कोविड काल में तेजी से पिछड़ रहे सत्र के पटरी पर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विषय में कितने पद


विषय - असिस्टेंट प्रोफेसर - एसोसिएट प्रोफेसर - प्रोफेसर 
प्राचीन इतिहास -16 -12 - 5
मानव विज्ञान - 1 - 2 - 00
अरबी फारसी - 5 - 2 -1
ऐट्मोस्फेरिक एंड ओसियन स्टडीज - 00 - 1 - 00
बिहेविअरल एंड कॉग्नेटिव सांइस - 3 - 3 - 2
बायो केमेस्ट्री - 1 - 00 - 1   
बायो इंफॉर्मेटिक -3 - 2 - 1  
बायो टेक्नोलॉजी - 3 -1 - 00
बॉटनी -14 - 8 - 2  
केमेस्ट्री - 29 - 9 - 5
कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन -13 - 8 - 3
कंप्यूटर एजूकेशन एंड ट्रेनिंग - 3 - 2 - 00  
रक्षा अध्ययन - 3 - 3 - 2
अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंस - 00 - 00 - 2
अर्थशास्त्र - 12 - 7 - 2
शिक्षा शास्त्र - 12 - 7 - 2
इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन - 12 -12 - 4  
अंग्रेजी - 20 -13 - 2
पर्यावरण अध्ययन - 2   - 2 - 1
एक्सिपेरिमेंटल मिनरालॉजी एंड पेट्रोलॉजी - 3 - 00 - 00
फिल्म एंड थियेटर - 3 -1 - 00
फूड टेक्नोलॉजी - 2 - 1 -1
गांधियन इंस्टीट्यूट - 3 - 1 - 00
भूगोल - 12 - 4 - 1
ग्लोबलाइजेशन स्टडीज - 1 - 00 - 1
हिंदी - 3 - 2 - 00  
होम साइंस - 1 - 1 - 1
इंडियन डायसपोरा - 1 - 1 - 00 
जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन - 5 - 00 - 1 
लैंग्वेजेस - 4 - 00 - 00
विधि - 14 - 5 - 3
मैटेरियल साइंस  - 00 - 00 -1
गणित - 12 - 7 - 2
मध्य कालीन एवं आधुनिक इतिहास - 15 -  7 - 3
संगीत एवं प्रदर्शन कला - 1 - 1 -1
नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी - 2 - 1 - 00
दर्शनशास्त्र - 14 - 2 - 2
फोटो जर्नलिज्म एंड विजुअल कम्युनिकेशन - 2 - 1 - 00
शारीरिक शिक्षा - 6 - 3 -1
भौतिक विज्ञान - 20 - 9 - 3
राजनीति विज्ञान - 15 - 7 - 2
मनोविज्ञान - 5 - 8 - 3
संस्कृत - 19 - 4 - 2
समाजशास्त्र - 3 - 00 - 1
साउथ एशिया एंड इंटरनेशनल स्टडीज - 3 - 00 - 00
स्पेस स्टडीज - 2 - 1 - 00
सांख्यिकीय - 4 - 2 -1
उर्दू - 5 - 2 -2
विजुअल आर्ट - 4 - 00 -1
जंतु विज्ञान - 21 - 5 - 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed