{"_id":"5f5a2f5fc7d5b10f844eb760","slug":"hundreds-of-quintal-potatoes-came-out-of-cold-storage-standing-on-the-property-of-former-mp-bahubali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की संपत्ति पर खड़े कोल्ड स्टोरेज से दूसरे दिन भी निकला सैकड़ों कुंतल आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की संपत्ति पर खड़े कोल्ड स्टोरेज से दूसरे दिन भी निकला सैकड़ों कुंतल आलू
Thu, 10 Sep 2020 07:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के झूंसी-सहसों मार्ग पर कटका गांव स्थित माफिया अतीक अहमद की संपत्ति पर खड़े कोल्ड स्टोरेज को खाली कराने का क्रम लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी चला। प्रशासन के आदेश पर कोल्ड स्टोरेज को खाली कराया जा रहा है। इसके बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। अतीक की संपत्ति पर खड़े इस कोल्ड स्टोरेज में गंगापार के तकरीबन डेढ़ हजार किसानों के 23 हजार बोरी आलू का भंडारण किया गया है।
पूर्व सांसद अतीक अहमद की नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच में झूंसी के कटका गांव की संपत्ति भी चिन्ह्ति की गई है। अतीक के तकरीबन चार बीघे की इस संपत्ति पर कोल्ड स्टोरेज भी है। यहां तकरीबन एक लाख बोरी आलू के भंडारण की व्यवस्था है। इन दिनों कोल्ड स्टोरेज में तकरीबन डेढ़ हजार किसानों की 23 हजार बोरी आलू का भंडारण यहां किया गया था।
डीएम के आदेश पर बुधवार से कोल्ड स्टोरेज को खाली कराया जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सैकड़ों किसान कोल्ड स्टोरेज पहुंचे तथा पिकप और ट्रैक्टर पर लादकर आलू ले गए। आलू को निकाले जाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। बीच में कई दफे बिजली केकटने से प्रक्रिया में बाधा भी पैदा हुई। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से सीओ दारागंज, तहसीलदार, तीन थानों की पुलिस फोर्स कोल्ड स्टोरेज पर मौजूद रही।