{"_id":"5dcdb3be8ebc3e54e60cf154","slug":"hundred-patients-tested-26-dengue-positive-allahabad-news-ald2601917153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मरीजों की जांच, 26 डेंगू पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मरीजों की जांच, 26 डेंगू पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ मरीजों की जांच, 26 डेंगू पाजिटिव
0 अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की भरमार, अब तक 609 पीड़ित
0 ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की किल्लत
प्रयागराज। नवंबर महीने में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार पीड़ित सौ मरीजों की जांच में 26 डेंगू पाजिटिव मिले। इनमें से 16 लोगों को प्लेटलेट्स में कमी की शिकायत पर एसआरएन, बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 609 तक पहुंच चुकी है। वहीं मांग बढ़ने से ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की कमी बनी है।
मौसम में अचानक बदलाव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप अब घातक साबित हो रहा है। अक्तूबर अंत में प्रतिदिन 20 डेंगू मरीजों का औसत अब 25 से 26 पर आ गया है। सरकारी आंकड़ों से इतर डेंगू महामारी की तरह लोगों को पीड़ित कर रहा है। शहर के हर नर्सिंग होम के वार्ड डेंगू मरीजों से भरे पड़े हैं। पहले बुखार फिर जांच के बाद प्लेटलेट्स घटने पर मरीजों को उनके परिजन अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं।
जिला संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डॉ. एएन मिश्रा के मुताबिक डेंगू मरीजों का सत्यापन कराने को तीन टीमें लगाई गई हैं। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच के बाद ही मरीजों में डेंगू की पुष्टि मानी जा रही है। आरआरटी टीमों के साथ जांच और एंटी लार्वा छिड़काव भी कराया जा रहा है।