फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Human rights summoned DM including other officers

कंधे पर बेटे का शव ले जाने का मामला : मानवाधिकार ने डीएम समेत अन्य अफसरों को किया तलब

Mon, 08 Aug 2022 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 10:39 PM IST
सार

करछना के रामपुर उपरहार गांव के बजरंगी यादव के 10वर्षीय बेटे की एक अगस्त को करेंट लगने से मौत हो गई थी। अगले दिन उसका स्वरूपरानी अस्पताल स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया लेकिन एंबुलेंस न मिलने की वजह से बजरंगी एवं उनकी पत्नी को बेटे का शव पैदल ही ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
Human rights summoned DM including other officers
Prayagraj News : परिवार के साथ बजरंगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कंधे पर बेटे का शव लेकर मीलों पैदल यात्रा करने के मामले में राज्य मानवाधिकार ने डीएम समेत अन्य संबंधित विभाग के अफसरों को तलब किया है। अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीके नारायण ने सोमवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह तथा सीएमओ डॉ.नानक सरन से पूछताछ की।

विज्ञापन



करछना के रामपुर उपरहार गांव के बजरंगी यादव के 10वर्षीय बेटे की एक अगस्त को करेंट लगने से मौत हो गई थी। अगले दिन उसका स्वरूपरानी अस्पताल स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया लेकिन एंबुलेंस न मिलने की वजह से बजरंगी एवं उनकी पत्नी को बेटे का शव पैदल ही ले जाना पड़ा। इस मामले में जांच कमेटी ने इंस्पेक्टर तथा सिपाही को दोषी पाया है। इसके अलावा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता समेत पांच अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

अब मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अफसरों को बुलाया है। इसी क्रम में अध्यक्ष के आवास पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं सीएमओ ने सोमवार को अपनी बात कही। साथ ही जांच आख्या प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह का कहना है कि अध्यक्ष के समक्ष पूरी बात रख दी गई है।


अध्यक्ष की ओर से इनके अलावा डीएम, एससपी तथा बिजली विभाग के अफसरों को भी तलब किया गया है। हालांकि, डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि  उन्हें अभी कोई नोटिस नहीं मिला है। डीएम ने बताया कि मानवधिकार के अध्यक्ष ने सीएमओ से घटना की जानकारी ली है।

बजरंगी के घर पहुंचे रेवती रमण, मदद का आश्वासन
रामपुर उपरहार गांव निवासी बजरंगी यादव के घर सोमवार को सपा नेता पूर्व राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह पहुंचे। उन्होंने बजरंगी से घटना क्रम की जानकारी लेते हुए उसे हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बजरंगी की आर्थिक मदद भी की। उन्होंने सरकारी तंत्र एवं व्यवस्था पर भी कटाक्ष किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपाई भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed