फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Huge crowd in trains after holi, there was no room in some trains

पर्व मनाने के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़, कई में रहा नो रूम

Sat, 30 Mar 2019 06:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Mar 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Huge crowd in trains after holi, there was no room in some trains
रामपुर में शुक्रवार को भाईदूज के मौके पर बस स्टैंड पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। 
दो दिन रंग पर्व मनाने के बाद अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वालों की भीड़ शुक्रवार को ट्रेनों में खूब उमड़ी। शहर के विभिन्न स्टेशनों की बात करें तो सर्वाधिक भीड़ इलाहाबाद जंक्शन पर ही दिखी। शाम चार बजे के बाद यहां विभिन्न रूटों की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर यात्रियों की खूब भीड़ गई। भीड़ का आलम ये रहा कि दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम, ब्रह्मुपुत्र मेल, शिवगंगा एक्सप्रेस और मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के स्लीपर एवं थर्ड एसी में नो रूम हो गया। शनिवार और रविवार को भी शुक्रवार के मुकाबले ट्रेनों में ज्यादा भीड़ उमड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की ओर होली बाद की तमाम ट्रेनें तकरीबन चार माह पूर्व ही पैक हो गई थी। शुक्रवार को संगम, प्रयागराज, महाबोधि, रीवा, शिवगंगा, पुरुषोत्तम आदि ट्रेनों की रवानगी के दौरान जंक्शन पर खासी भीड़ हो गई। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के साथ नो रूम होने की वजह से जिसे जहां जगह मिली वह वहीं बैठ गया। आरक्षित कोचों में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के बैठ जाने की वजह से जिन लोगों ने काफी पहले ही अपने रिजर्वेशन ट्रेनों में करा रखे थे उन्हें काफी परेशानी हुई। प्रतीक्षा सूची के बहुत से ऐसे यात्री भी रहे जो दो बर्थ के बीच वाली जगह पर फर्श में चादर बिछाकर बैठ गए।
विज्ञापन


नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो उसके स्लीपर में प्रतीक्षा सूची लंबे समय बाद 350 के आंकड़े को पार कर गई। इसी तरह प्रयागराज के ही थर्ड एसी में 126 एवं एसी टू में प्रतीक्षा सूची 90 पार रही। शनिवार और रविवार को भी प्रयागराज एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। इसी तरह दिल्ली जाने वाली शिवगंगा में भी शुक्रवार को  नो रूम रहा। शिवंगगा एक्सप्रेस  के अलावा दिल्ली रूट की ब्रह्मपुत्र मेल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी स्लीपर एवं थर्ड एसी में नो रूम रहा। इलाहाबाद-अहमदाबाद एक्सप्रेस की भी सभी श्रेणियोें में लंबी प्रतीक्षा सूची होने से शुक्रवार को उसके तमाम स्लीपर कोच भीड़ की वजह से जनरल कोच में तब्दील हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल की रही मारामारी, ज्यादातर के हाथ आई मायूसी
पर्व मनाने के बाद ट्रेनें फुल होने से लोगों की एकमात्र उम्मीद रेलवे की तत्काल सेवा थी, लेकिन बहुत कम यात्रियों को ही इस सेवा का लाभ मिल सका। जिन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिला वे शुक्रवार की सुबह ही टिकट के लिए लाइन में लग गए। इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, प्रयाग, नैनी आदि स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटरों पर लोगों की भीड़ लग गई।


इलाहाबाद जंक्शन दिल्ली की टिकट बुक कराने आए राजरूपपुर के अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि महज दस मिनट में ही तत्काल कोटे की सारी बर्थ फुल हो गई, जबकि लाइन में उनका पांचवां नंबर था। उधर रेलवे की ओर से 23 एवं 24 मार्च को चलाई जाने वाली इलाहाबाद-आनंद विहार होली स्पेशल भी फुल हो गई है। उम्मीद थी कि आनंद विहार स्पेशल में उन्हें कंफर्म बर्थ मिल जाएगी, लेकिन इसके स्लीपर, थर्ड एसी और एसी टू में भी लंबी प्रतीक्षा ने लोगों को मायूस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed