फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   huge crowd in Sai shobha yatra.

साई पालकी को कंधा देने को भक्तों में होड़

Sun, 31 Mar 2019 11:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
huge crowd in Sai shobha yatra.
sai baba
श्री साई परिवार सेवा समिति महिला मंडल की ओर से रविवार को भव्यता से श्री शिर्डी साई बाबा की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। जयकारों के बीच चले साई की पालकी को कंधा देने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। मीरापुर चौराहे से शुरू शोभायात्रा अतरसुइया, रानीमंडी, लोकनाथ चौराहा, बताशा मंडी, सुलाकी चौराहा, रामभवन, मुट्ठीगंज चौराहे से हटिया होते हुए मुंशी राम प्रसाद की बगिया पहुंची जहां कुमार नारायण की ओर से बाबा की भव्य आरती से यात्रा पूरी हुई। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


गणपति की अगुवाई में हाथी, घोड़े, डीजे, बैंडबाजे, ध्वज-पताका, ढोल-नगाड़ा के साथ बाबा की पालकी जयकारों के बीच चलती रही। यात्रा से पूर्व 108 सहस्रनाम से बाबा का अभिषेक किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बाबा की आरती उतारी। मंडल की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा खरबंदा, महामंत्री अंजू मक्कड़, राखी, सीमा सिक्का, ज्योति, साधना, सोनी, सुहाना, नीता, सीमा नागर, मीनू मक्कड़, वीना, रश्मि, बीना कपूर आदि के अतिरिक्त , डॉ.एके कालरा, दीपक मक्कड़, विपिन, मुकेश, पार्षद साहिल अरोरा, सत्येंद्र चोपड़ा, धीरज नागर, सुमित श्रीवास्तव, महेंद्र मालवीय, राकेश, नरेश कुंद्रा, दिलीप बंटी, सत्येंद्र सिंह, संदीप आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगह-जगह होता रहा स्वागत
पूरे रास्ते पालकी को रोक-रोककर आरती पूजन किया गया। रास्ते में साई के भक्तों की ओर से ही शर्बत, प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। ललिता देवी मंदिर समिति, गुरुद्वारा समिति, मीरापुर, हरि मंदिर समिति, सदियापुर गुरुद्वारा, अतरसुइया में गुप्ता जी और रानी मंडी में ‘भोलेनाथ सबके साथ सेवा समिति’ के संयोजक धीरज साहू की ओर से यात्रियों के बीच प्रसाद बांटा गया।



साई भजनों पर सभी झूमे
मुंशी राम की बगिया की भजन संध्या में गायक मनोज गुप्ता ने साई की महिमा बखानी। उन्होंने, ‘थोड़ा साईं ध्यान लगा, साई दौड़े-दौड़े आएंगे...,साई तुम्हारे दर पे दीवाने झूमते हैं..., साई नाथ तेरे हजारों हाथ, जिस-जिस ने तेरा नाम लिया, तू हो लिया उसके साथ...आदि भजनों से श्रोताओं को भावविभोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed