फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Hostel Students With Each Other in Allahabad University

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल: हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़े, जमकर हुआ पथराव और बमबारी; 100 पर एफआईआर

Tue, 05 Dec 2023 02:16 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 02:16 PM IST
सार

Violence in Allahabad University : प्रयागराज की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जीएन झा और एस एस एल हॉस्टल के छात्रों के बीच पथराव और जमकर बमबारी हुई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Prayagraj News: Hostel Students With Each Other in Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नलगंज में रात एक बजे के करीब जीएन झा और एस एस एल हॉस्टल के छात्रों के बीच पहले पथराव हुआ। फिर बमबारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों हॉस्टल के छात्र भाग निकले। मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बमबाजी और पथराव करने वालों की तलाश में जुट गई है। मामले में नाका चौकी प्रभारी की ओर से खुद तहरीर देकर लगभग 100 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बलवा बमबाजी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


दोनों हॉस्टल आमने-सामने स्थित हैं। एसीपी राजेश यादव का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि दिन में छोले भटूरे की दुकान पर किसी बात को लेकर दोनों हॉस्टल के कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। रात में झगड़ा इसी बात को लेकर हुआ या कोई अन्य विवाद था। यह उपद्रव में शामिल लड़कों के पकड़े जाने के बाद ही बताया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed