{"_id":"6036a9f3d1031257920fdf9d","slug":"hostage-robbed-of-elderly-siblings-in-tagore-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर टाउन में बुजुर्ग भाई-बहन को बंधक बनाकर लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर टाउन में बुजुर्ग भाई-बहन को बंधक बनाकर लूट
Thu, 25 Feb 2021 01:03 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन इलाके में बदमाशों ने बुधवार को रात सवा आठ बजे बुजुर्ग भाई बहन को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर घर में लूटपाट की। वारदात के समय ही नौकरानी पहुंच गई। उसने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। बगल में ही एक क्लीनिक के गार्ड पहुंचे तो बदमाश चाकू दिखाते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
टैगोर टाउन में कर्नलगंज इंटर कालेज के पास रहने वाले गोपीकृष्ण राय एक दवा कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके साथ ही उनकी बहन मीना प्रसाद भी रहती हैं। बुधवार की रात करीब सवा आठ बजे उनके दरवाजे पर दस्तक हुई। गोपीकृष्ण ने सोचा कि खाना बनाने वाली नौकरानी आई है। उन्होंने दरवाजा खोला तो चार बदमाश तमंचा दिखाते हुए अंदर घुस गए और गोपीकृष्ण और उनकी बहन मीना को रस्सी से बांध दिया। दोनों का मोबाइल छीनने के बाद बदमाश आलमारी और बक्से से रुपये गहने खोजने लगे।
उसी समय नौकरानी आ गई। उसने दोनों को बंधे देखा तो वह चीखती चिल्लाती बाहर की ओर भागी। बगल में एक क्लीनिक है, जिसके गार्ड भी वहां पहुंच गए। तब तक बदमाश बाहर निकल आए। नौकरानी को चाकू दिखाते हुए वे बाइक पर बैठे और भाग गए। तब तक आस पास के लोग इकट्ठे हो गए थे। उन्होंने गोपीकृष्ण और मीना को खोला। दोनों बेहद घबराए हुए थे। पुलिस को सूचना दी गई। अगल-बगल सीसीटीवी लगे हुए हैं। गोपीकृष्ण ने बताया कि बदमाश सिर्फ दो मोबाइल ले गए हैं। उन्होंने खोजबीन की लेकिन नौकरानी के आने के बाद वे भाग निकले थे।

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जीतेंद्र नाथ सिंह के रिश्तेदार हैं भाई-बहन
गोपीकृष्ण और उनकी बहन मीना प्रसाद केपी ट्र्स्ट के अध्यक्ष जीतेंद्र नाथ सिंह के रिश्तेदार हैं। गोपीकृष्ण ने शादी नहीं की है। मीना के बच्चे बाहर रहते हैं। पति की मौत के बाद वे भाई गोपीकृष्ण के साथ ही रहती हैं। सूचना पर कई रिश्तेदार घर पर पहुंचे।- पुलिस बदमाशों को खोज रही है। अगल-बगल कई जगह सीसीटीवी लगे हैं। उनकी फुटेज निकाली गई है। उसके आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। बदमाश घर से सिर्फ मोबाइल ले गए हैं। घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। दिनेश सिंह, एसपी सिटी