फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holland hall: raid on the basis of old list.

हॉलैंड हॉल में पुरानी लिस्ट पर छापा

Sun, 21 Apr 2019 02:03 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Holland hall: raid on the basis of old list.
pcb - फोटो : प्रयागराज

हॉस्टलों में अवैध कब्जे के खिलाफ पुलिस और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की संयुक्त कार्रवाई के तहत शनिवार को तीन हॉस्टलों में छापा मारा गया। मुस्लिम बोर्डिंग और एएन झा में तो गहनता से जांच की गई, लेकिन हॉलैंड हॉल हॉस्टल में कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी हुई। कमरों की जांच के लिए पुलिस को छात्रों की नई लिस्ट ही उपलब्ध नहीं कराई गई। पुरानी लिस्ट और नई फीस रसीद के आधार पर कमरों का सत्यापन किया गया।

विज्ञापन


हॉलैंड हॉल में छात्रों को कमरों का आवंटन हॉस्टल प्रशासन करता है और हॉस्टल प्रशासन का संचालन ट्रस्ट करता है। हॉस्टल प्रशासन ने हॉस्टल में नए छात्रों की लिस्ट तैयार नहीं की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के पास भी पुरानी लिस्ट है। पुलिस वहां कार्रवाई के लिए पहुंची तो उसे पुरानी लिस्ट थमा दी गई। ऐसे में पुलिस के लिए इस बात का सत्यापन कर पाना मुश्किल हो गया कि कौन वैध और कौन छात्र अवैध हैं। कार्रवाई की औपचारिकता पूरी करनी थी, सो पुलिस की टीम ने हर कमरे में जाकर जांच-पड़ताल की लेकिन दस्तावेजों के अभाव में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी। कहीं पुरानी लिस्ट तो कहीं फीस रसीद से मिलान किया गया और लिखापढ़ी में कार्रवाई को पूरा किया गया।
विज्ञापन


छात्रों ने अव्यवस्था पर जताया विरोध
प्रयागराज। हॉलैंड हॉल हॉस्टल में कार्रवाई शुरू होती, इससे पहले वहां मौजूद छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव और अन्य छात्रों ने हॉस्टल में अव्यवस्था को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने वहां मौजूद अफसरों को बताया कि हॉस्टल में पेयजल की जबर्दस्त किल्लत है। चारों ओर गंदगी फैली रहती है। छात्रों ने शुरुआत में कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन बड़ी संख्या फोर्स की तैनाती के कारण छात्र ज्यादा विरोध नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed