फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holagarh won two matches out of three matches in ZPL Cup.

Prayagraj News: जेडपीएल कप में तीन मुकाबले में होलागढ़ ने दो मैच जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Holagarh won two matches out of three matches in ZPL Cup.
कस्बा के जहीदपुर में सोमवार को जेडपीएल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक रहा। तीन मुकाबलों में होलागढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतापगढ़ के मझिल गांव व माघी की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


सोमवार को पहला मैच में प्रतापगढ़ के माघी और होलागढ़ के बीच हुआ। माघी ने टॉस जीतकर सात ओवर में 54 रन बनाए। जवाब में होलागढ़ ने 6.3 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में आफताब इलेवन और मझिल गांव इलेवन के बीच भिड़ंत हुई। आफताब इलेवन ने निर्धारित ओवर में 32 रन बनाए। मझिल गांव ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

अंतिम मैच में मझिल गांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आठ ओवर में 71 रन बनाए। जवाब में होलागढ़ की टीम ने 5.4 गेंद में ही जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंपायर की भूमिका मो. वासिल व असगर बल्ले ने निभाई। वहीं कमेंट्री अंकित मिश्रा, खलील अहमद व साजिद नेहाल ने की। स्कोरर शबाब फारूकी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed