फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holagarh massacre: Police shooting arrows in the dark, home guards missing after the incident

होलागढ़ सामूहिक हत्याकांड : घटना के बाद से लापता होमगार्ड पर टिकी पुलिस की नजर

Tue, 07 Jul 2020 01:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jul 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Holagarh massacre: Police shooting arrows in the dark, home guards missing after the incident
मृतक पिता पुत्र - फोटो : अमर उजाला

बरई हरखपुर में एक परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी दुकानदार समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। उधर, होमगार्ड का पता नहीं चलने पर उसके परिजनों से भी पूछताछ की जाती रही। हालांकि चौथे दिन भी हत्यारों के बारे में कोई ठोस क्लू हासिल नहीं हो सका है। अफसरों का यही कहना है कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


मृतक विमलेश पांडेय के घर के पास ही एक व्यक्ति दुकान चलाता है। सोमवार को पुलिस ने उसे पड़ोस के गांव पहुंचकर हिरासत में ले लिया और फिर उससे घंटों पूछताछ की। इसके अलावा  घटनास्थल के पास ही रहने वाले डेरी संचालक व अलपी का पूरा निवासी व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर थाने आई और पूछताछ की। तीनों से पूछा गया कि मृतक के घरवालों से हाल में किसी का कोई विवाद तो नहीं हुआ था।
विज्ञापन


इसके अलावा यह भी जानकारी ली गई कि घटना वाले दिन या एक-दो दिन पहले कोई अंजान व्यक्ति तो उनके घर नहीं आया था। कई अन्य बिंदुओं पर भी उनसे सवाल पूछे गए। तीनों से अलग-अलग भी बात की गई और फिर उनकी बताई बातों का मिलान भी किया गया। उधर, पड़ोस के गांव में रहने वाले होमगार्ड का तीसरे दिन भी पता नहीं चला और उसके परिजनों से पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल चौथे दिन भी हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में कोई ठोस क्लू पुलिस को हासिल नहीं हो सका। शक के आधार पर पुलिस लगातार ग्रामीणों व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। अफसरों का कहना है कि जांच की जा रही है। 

Holagarh massacre: Police shooting arrows in the dark, home guards missing after the incident
होलागढ़ - फोटो : अमर उजाला

होमगार्ड की फोन पर हुई थी वैद्य से बात

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को मृतक वैद्य के मोबाइल की कॉल डिटेल पुलिस को मिली। इसे खंगालने पर पता चला कि घटना वाले दिन और उससे एक दिन पहले होमगार्ड की वैद्य से फोन पर बातचीत हुई। बातचीत किस सिलसिले में हुई, इस बारे में होमगार्ड के घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बारे में सही जानकारी होमगार्ड से पूछताछ के बाद ही मिलेगी लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। वह घर भी नहीं आया है और न ही उसने परिजनों से संपर्क किया है। 

Holagarh massacre: Police shooting arrows in the dark, home guards missing after the incident
मृतक बहनें - फोटो : अमर उजाला

मृतक के घर से डायरी व तस्वीरें कब्जे में लीं

उधर जांच में जुटी पुलिस सोमवार को एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची। यहां पुलिस ने एक बार फिर गहनता से छानबीन की। साथ ही मौके से मिली एक डायरी व कुछ तस्वीरें कब्जे मेें ली हैं। करीब दो घंटे तक मौके पर छानबीन करने के बाद पुलिस वापस लौट गई। 

पड़ोसी गांव की युवती से बेटे का था संपर्क

बरईहरखपुर मामले की जांच के दौरान एक और बात सामने आई है। चर्चा है कि मृतक वैद्य के बेटे प्रिंस का पड़ोसी गांव की एक युवती से संपर्क था। लेकिन युवती के घरवालों को यह बिल्कुल नागवार गुजरता था। हालांकि इसे लेकर युवती व मृतक के परिवार के बीच किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई। लेकिन पुलिस का कहना है कि वह हर बिंदु पर जांच कर रही है। मृतक प्रिंस के मोबाइल की भी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। हालांकि उसका व उसके पिता का मोबइल घटना के बाद से गायब है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल बरामद करने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed