फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hit and run behind Company Bagh, one dead

कंपनी बाग के पीछे हिट एंड रन, एक की मौत

Wed, 20 Jul 2022 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hit and run behind Company Bagh, one dead
कंपनी बाग कजार्जटाउन में कंपनी बाग केपीछे पन्ना लाल रोड पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही कार ने बाइकसवार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे टहल रहे मजदूर को भी चपेट में ले लिया। दोनों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया जहां मजदूर ने इलाज के दौरान दूसरे दिन दम तोड़ दिया। पुलिस दुर्घटना करने वाली कार व उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात की है। करीब 9.30 बजे यहां इंडियन प्रेस चौराहे की ओर से एक कार एमजी मार्ग पर जा रही थी। मजार के पास पहुंचते ही कार ने सामने से आ रही अपाचे बाइक पर सवार युवक को टक्कर मार दी। इसकेबाद अनियंत्रित होकर किनारे पर टहल रहे मजदूर रामू(40) को भी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें एसआरएन अस्पताल ले गई। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को रामू की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर घायल एक अन्य युवक ने बताया कि वह अल्लापुर का रहने वाला है। जिसे हालत में सुधार पर घर भेज दिया गया। मृतक मूल रूप से सोनभद्र के बीजपुर पिंडारी का रहने वाला था। वह दो बेटों, दो बेटियों व पत्नी रमानी देवी के साथ फुटपाथ पर रहता था। उधर घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। जार्जटाउन एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला है कि दुर्घटना करने वाली कार इनोवा थी। उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed