फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   history sheeter reached the hotel and asked for extortion from the owner, the police arrested and sent him to jail

प्रयागराज : हिस्ट्रीशीटर ने होटल पहुंचकर मालिक से मांगी रंगदारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 11 Feb 2022 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 10:50 PM IST
सार

मूल रूप से कटरा के रहने वाले दिव्यांश होटल संचालक हैं। साथ ही उनके अन्य कारोबार भी हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले उनके होटल में पारिवारिक कार्यक्रम था। जिसमें वह परिवार समेत शामिल थे। रात करीब 11.30 बजे जार्जटाउन के सोहबतियाबाग का रहने वाला विकास त्रिपाठी उर्फ विक्कू पंडित अपने दो साथियों संग होटल के बाहर पहुंचा और कर्मचारियों को धमकाने लगा।

विज्ञापन
history sheeter reached the hotel and asked for extortion from the owner, the police arrested and sent him to jail
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस में पत्थर गिरिजाघर के पास स्थित होटल के मालिक दिव्यांश जायसवाल(35)से हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी मांगी। रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचकर पांच लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। आरोप यह भी है कि दहशत फैलाने के लिए आरोपी व उसके साथियों ने फायरिंग भी की। भुक्तभोगी की तहरीर पर मामला दर्ज कर सिविल लाइंस पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन



मूल रूप से कटरा के रहने वाले दिव्यांश होटल संचालक हैं। साथ ही उनके अन्य कारोबार भी हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले उनके होटल में पारिवारिक कार्यक्रम था। जिसमें वह परिवार समेत शामिल थे। रात करीब 11.30 बजे जार्जटाउन के सोहबतियाबाग का रहने वाला विकास त्रिपाठी उर्फ विक्कू पंडित अपने दो साथियों संग होटल के बाहर पहुंचा और कर्मचारियों को धमकाने लगा।
विज्ञापन




कहा कि अपने मालिक से कह दो कि वह पांच लाख रुपये की रंगदारी दे दे। ऐसा न करने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी। शोरगुल मचने पर भाग निकला। कर्मचारियों के जानकारी देने पर उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही थाने पहुंचकर लिखित शिकायत भी की। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी राकेश चंद शर्मा केनेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि कोर्ट की अनुमति से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

कई दिनों से कर रहा था परेशान
भुक्तभोगी दिव्यांश ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था। बीच रास्ते रोककर वह उनसे रुपयों की मांग करने लगता था। विरोध पर अभद्रता पर भी उतारू हो जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जार्जटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने के साथ ही पुलिस पर हमला करने के मामले भी दर्ज हैं। उसकेकब्जे से कार के साथ ही तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed