फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   History-sheeter beaten to death with sticks, some people called to the intersection

प्रयागराज : लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, कुछ लोगों ने बुलाया था चौराहे पर

Mon, 25 Mar 2024 10:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 10:44 AM IST
सार

सूचना पर पहले 112 और फिर कोरांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के माथे और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ठोस चीज से उस पर ताबड़तोड़ वार किए गए। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
History-sheeter beaten to death with sticks, some people called to the intersection
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरांव में गाढ़ा चौराहे पर रविवार दोपहर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। वारदात दोपहर में हुई और पुलिस को सूचना 5 घंटे बाद शाम 6 बजे के करीब मिली। हत्या क्यों और किसने की, इस संबंध में पुलिस देर रात तक कोई तहरीर न मिलने की बात कहती रही। हालांकि, चर्चा रही कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उसे कुछ दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में सरेआम लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला।

विज्ञापन

मृतक रेवती रमन शुक्ला (38) ग्राम शुक्लपुर बरोहा का रहने वाला था। उसके माता-पिता और पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। रविवार शाम 6 बजे के करीब कोरांव पुलिस को यूपी 112 कंट्रोल रूम लखनऊ से सूचना मिली कि गाढ़ा चौराहे के पास एक युवक गंभीर हाल में जख्मी पड़ा है।

विज्ञापन


सूचना पर पहले 112 और फिर कोरांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के माथे और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ठोस चीज से उस पर ताबड़तोड़ वार किए गए। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चाओं के मुताबिक गांव के ही कुछ दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया। दोपहर में फोन कर रेवती रमन को गाढ़ा चौराहे पर बुलाया और वह जैसे ही पहुंचा, उस पर हमला बोल दिया। कोरांव इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह का कहना है कि मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। हत्या किसने और क्यों की, इस बाबत जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed