फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Historic decision of the Commission, 75 percent marks of screening exam will be added in direct recruitment.

UPPSC : आयोग का ऐतिहासिक निर्णय, सीधी भर्ती में जुड़ेंगे स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंक

Sat, 04 Nov 2023 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 08:24 PM IST
सार

सीधी भर्ती में पक्षपात और मनमानी के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं। आयोग स्क्रीनिंग परीक्षा तो करा देता था, लेकिन चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाता था। ऐसे में अभ्यर्थियों की योग्यता का उचित मूल्यांकन नहीं हो पाता था।

विज्ञापन
Historic decision of the Commission, 75 percent marks of screening exam will be added in direct recruitment.
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित की जानी वाली सीधी भर्तियों में अब स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक भी जुड़ेंगे। आयोग ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। भर्तियों में पारदर्शिता को लेकर आयोग के इस निर्णय को ऐतिहासिक माना जा रहा है। इसमें राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सीधी भर्ती भी शामिल है।

विज्ञापन

सीधी भर्ती में पक्षपात और मनमानी के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं। आयोग स्क्रीनिंग परीक्षा तो करा देता था, लेकिन चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाता था। ऐसे में अभ्यर्थियों की योग्यता का उचित मूल्यांकन नहीं हो पाता था। स्क्रीनिंग परीक्षा केवल अभ्यर्थियाें की छंटनी के लिए थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन दो चरणों में होगा और इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें भी स्क्रीनिंग परीक्षा की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। आयोग ने निर्णय लिया है कि सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया में 75 फीसदी अंक स्क्रीनिंग परीक्षा और 25 फीसदी अंक इंटरव्यू के होंगे। इस निर्णय के बाद समूह ‘ख’ की 90 फीसदी सीधी भर्तियों में स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होंगे। समूह ’ख’ में विशिष्ट अर्हता वाले कुछ पद और समूह ‘क’ के पदों पर ही केवल इंटरव्यू के आधार चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास यह कि राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सीधी भर्ती में भी स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू के अंक जुड़ेंगे। अब तक इस पद पर भर्ती केवल इंटरव्यू के आधार पर होती थी, जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है।


इस पर भी सवाल उठते रहे हैं कि कि जब पद और पाठ्यक्रम एक समान हैं तो चयन प्रक्रिया में भिन्नता क्यों है, लेकिन आयोग के इस निर्णय के बाद दोनों भर्तियों की चयन प्रक्रिया लगभग एक समान हो जाएगी। आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की इस पहल का प्रतियोगी छात्रों ने स्वागत किया है। छात्र भी काफी समय से मांग कर रहे थे कि सीधी भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक भी जोड़े जाएं।

 

इंटरव्यू बोर्ड में अब दो सदस्य, दो विशेषज्ञ
 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सीधी भर्ती की इंटरव्यू प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब तक इंटरव्यू में एक सदस्य और एक विशेषज्ञ शामिल हाेते थे। ऐसे में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते थे। आयोग ने निर्णय लिया है कि सीधी भर्ती के इंटरव्यू में दो सदस्य और दो विशेषज्ञ शामिल होंगे। किसी भी सदस्य को पहले से नहीं मालूम होगा कि इंटरव्यू बोर्ड में दूसरा सदस्य कौन होगा। यह इंटरव्यू शुरू होने से कुछ देर पहले ही स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed