फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   highcourt bar associaton oath ceremony

बार के शपथग्रहण में भाग लेंगे एल्डर कमेटी के सदस्य

Tue, 04 Aug 2020 09:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
highcourt bar associaton oath ceremony
highcourt bar associaton oath ceremony
अधिवक्ताओं ने वीसी मिश्र के घर जाकर उनको मनाया
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण और कार्यभार हस्तांतरण कार्यक्रम में एल्डर कमेटी चेयरमैन वीसी मिश्र सहित तीन सदस्य भाग लेंगे। यह निर्णय नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा बिना एल्डर कमेटी के सदस्यों के शपथ ग्रहण नहीं करने और वकीलों के जबरदस्त अनुरोध करने के कारण लिया गया है।
बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण बुधवार पांच अगस्त को होना है। हाईकोर्ट प्रशासन से सिर्फ पचास लोगों को समारोह में शामिल होने की अनुमति मिली है। एल्डर कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया था कि शपथ ग्रहण और चार्ज देने की कार्यवाही उनकी ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी की देखरेख में होगी। चूंकि, एल्डर कमेटी के सभी सदस्य वरिष्ठ नागरिक हैं और समारोह में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के जाने की मनाही की गई है, इसलिए एल्डर कमेटी के किसी भी सदस्य को समारोह में नहीं जाना था। इस निर्णय की जानकारी होने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष और मंत्री ने बिना एल्डर कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी के शपथ ग्रहण करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, हाईकोर्ट के दर्जनों वकीलों ने मंगलवार को वीसी मिश्र के घर पहुंचकर उनका घेराव कर लिया और समारोह में उपस्थित होने अनुरोध किया। वकीलों की जिद को देखते हुए चेयरमैन वीसी मिश्र और सदस्य एनसी राजवंशी व बीपी श्रीवास्तव ने समारोह में शामिल होने की सहमति दे दी है। एक अन्य सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह ने समारोह में आने की संभावना जताई है। उधर, वीसी मिश्र ने हाईकोर्ट के निबंधक प्रोटोकॉल को पत्र लिखकर कहा है कि समारोह में पचास से अधिक लोगों को एकत्र न होने देना हाईकोर्ट प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed