फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High speed car collided with divider and overturned in drain, two people died and two injured, accident happen

Prayagraj : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर नाले में पलटी, दो लोगों की मौत दो घायल, मेजा में हुआ हादसा

Thu, 12 Jun 2025 12:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 12:00 PM IST
सार

डीजे पर डांस करने के दौरान एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको एक कार से उपचार के लिए शहर लाया जा रहा था। मेजा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर नाले में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
High speed car collided with divider and overturned in drain, two people died and two injured, accident happen
हादसे के दौरान पुल से नाले में गिरी कार। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मेजा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकराकर नाले में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने में फंसे लोगों क बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों का उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है।

विज्ञापन


बुधवार को मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया गांव से कोरांव में बरात गई थी। जहां डीजे पर डांस के दौरान मारपीट हो गई। इसमें एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बराती उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल लाया जा रहा था। शहर आते समय रात करीब दो बजे तेंदुआ गांव के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पास के नाले में पलट गई। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूपसे घायल हो गए। 

विज्ञापन

High speed car collided with divider and overturned in drain, two people died and two injured, accident happen
पुल से नीचे नाले में गिरी कार। - फोटो : संवाद।

बुधवार को मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया शंभू का पूरा गांव से कोरांव के बड़का पूरा गांव बरात गई थी। बरात में द्वारचार के दौरान घरात और बरात पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें बरात पक्ष के अर्पित विश्वकर्मा (24) निवासी कुकुर कटवा थाना मेजा घायल हो गया। उसे तत्काल कार से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। कार जैसे ही मेजा के तेंदुआ गांव के समीप पहुंची वैसे ही कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया के डिवाइडर से टकराकर पुल के नीचे बड़े नाले में जा गिरी। 

हादसे में कार सवार गोपाल (24) निवासी शंभू का पूरा जेवनिया थाना मेजा और कनिगड़ा के कौशलेश (35) वर्ष की मौके पर मौत हो गई। घायल अर्पित विश्वकर्मा निवासी कुकुर कटवा और अंजनी विश्वकर्मा निवासी कनिगड़ा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर मेजा रोड चौकी इंचार्ज रमेश सिंह के साथ मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच गए। उधर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed