फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court

इलाहाबाद सहित 18 जिला जजों का तबादला

Thu, 02 Jul 2020 07:09 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
high court
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
हाइकोर्ट ने जिला जज स्तर के 18 न्यायिक अधिकारियो का तबादला किया है। बृहस्पतिवार को महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी अधिसूचना के तहत ही एक प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश व एक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को प्रोन्नत कर जिला जज बनाया है।
विज्ञापन


जारी अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में ओएसडी विजिलेंस डॉ अजय कृष्ण विश्वेष को बुलंदशहर का जिला जज और बुलंदशहर के जिला जज नीलकंठ सहाय को कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्युनल लखनऊ का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ स्थित प्रशासनिक अधिकरण तृतीय के चेयरमैन व प्रथम के सदस्य विकार अहमद अंसारी को कॉमर्शियल कोर्ट कानपुर का पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर ट्रिब्युनल गोंडा के पीठासीन अधिकारी रविनाथ को देवरिया का जिला जज, उन्नाव के जिला जज मोहम्मद अज़हर हुसैन इदरीसी को लैंड एक्विजिशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट अथॉरिटी मेरठ का पीठासीन अधिकारी, यहां तैनात सैयद वैज मियां को जिला जज अमरोहा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल महोबा के पीठासीन अधिकारी शिव कुमार को कॉमर्शियल कोर्ट वाराणसी का पीठासीन अधिकारी, इस पद पर नियुक्त विनोद कुमार तृतीय को जिला जज इलाहाबाद, इलाहाबाद के जिला जज उमेश कुमार शर्मा को जिला जज सुल्तानपुर, लखनऊ स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल द्वितीय व तृतीय के सदस्य अतुल कुमार गुप्ता को लैंड एक्विजिशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट अथॉरिटी बरेली का पीठासीन अधिकारी, यहां के पीठासीन अधिकारी हरवीर सिंह को जिला जज महोबा बनाया गया है। 

 

मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल बांदा के पीठासीन अधिकारी लक्ष्मीकांत शुक्ल को लैंड एक्विजिशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट अथॉरिटी मुरादाबाद का पीठासीन अधिकारी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल सुल्तानपुर के पीठासीन अधिकारी प्रशांत मिश्र को कॉमर्शियल कोर्ट लखनऊ का पीठासीन अधिकारी, यहां तैनात जफीर अहमद को जिला जज बदायूं, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल सिद्धार्थनगर के पीठासीन अधिकारी साकेत बिहारी दीपक को कॉमर्शियल कोर्ट प्रयागराज का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।


 

 मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल शाहजहांपुर के पीठासीन अधिकारी सुधीर कुमार पंचम को लैंड एक्विजिशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट अथॉरिटी गोरखपुर का पीठासीन अधिकारी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल मुजफ्फरनगर के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार द्वितीय को जिला जज शामली और मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल औरैया के पीठासीन अधिकारी महफूज अली को जिला जज संत कबीर नगर बनाया गया है। जबकि मऊ के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लालचंद्र गुप्ता को प्रोन्नति देकर मिर्जापुर का जिला जज और कानपुर नगर के अपर जिला जज मोहम्मद रियाज को प्रोन्नत कर ललितपुर का जिला जज नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed