फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court transferred 18 district judges, notification issued by the Director General

High Court : हाईकोर्ट ने 18 जिला जजों का किया स्थानांतरण, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना

Thu, 03 Aug 2023 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 05:28 PM IST
सार

महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अलीगढ़ के जिला जज डॉ. बब्बू सारंग को बांदा का जिला जज बनाया गया है। जबकि, बांदा की जिला जज कमलेश कुच्छल को संभल/चंदौसी का दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन
High Court transferred 18 district judges, notification issued by the Director General
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 जिला जजों का तबादला करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। इसमें तीन वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी भी शामिल हैं। इस आशय की जानकारी हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है। महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अलीगढ़ के जिला जज डॉ. बब्बू सारंग को बांदा का जिला जज बनाया गया है। जबकि, बांदा की जिला जज कमलेश कुच्छल को संभल/चंदौसी का दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन


इसी तरह संभल/चंदौसी के जिला जज अनिल कुमार को कैराना/शामली का जिला जज, कैराना/शामली के जिला जज ग्रीश कुमार वैश्य को औरैया का जिला जज, औरैया के जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम को संतकबीर नगर का जिला जज, मुजफ्फरनगर के जिला जज चवन प्रकाश को इटावा का नया जिला जज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इटावा के जिला जज विनय कुमार द्विवेदी को मुजफ्फरनगर का जिला जज, गोरखपुर के वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी साकेत बिहारी को भदोही का जिला जज, गाजियाबाद के जिला जज जीतेन्द्र कुमार सिन्हा को पीलीभीत का, पीलीभीत के जिला जज सुधीर कुमार को मैनपुरी का और मैनपुरी के जिला जज अनिल कुमार-दशम को गाजियाबाद का जिला जज बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह महोबा के जिला जज देवेंद्र सिंह प्रथम को देवरिया का जिला जज, देवरिया के जिला जज जय प्रकाश यादव को महोबा का जिला जज, वाराणसी वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी राम सुनील सिंह को आंबेडकर नगर/अकबरपुर का जिला जज, फर्रुखाबाद के जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी को लखनऊ का जिला जज, आगरा के वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी विनय कुमार तृतीय को फर्रुखाबाद का जिला जज, अंबेडकरनगर/अकबरपुर के जिला जज पदम नारायण मिश्रा को झांसी का जिला जज, झांसी केजिला जज जफीर अहमद को अमरोहा का जिला जज, अमरोहा के जिला जज संजीव कुमार को अलीगढ़ का जिला जज बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed