फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court takes cognizance on the parking problem of civil lines

सिविल लाइंस की पार्किंग समस्या पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
High court takes cognizance on the parking problem of civil lines
High court takes cognizance on the parking problem of civil lines
सरदार पटेल मार्ग पर
विज्ञापन

क्यों नहीं बनाई पार्किंग
सिविल लाइंस की पार्किंग योजना बनाने वाले इंजीनियर कोर्ट में तलब, आज फिर होगी सुनवाई
प्रयागराज। सिविल लाइंस और शहर के अन्य क्षेत्रों में पार्किंग की गंभीर समस्या पर कायम जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पूछा है कि महात्मा गांधी मार्ग की तरह ही सरदार पटेल मार्ग सिविल लाइंस क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। कोर्ट ने पार्किंग की योजना तैयार करने वाले इंजीनियर को मंगलवार को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर व जस्टिस विवेक वर्मा की खंडपीठ ने सोमवार को सरकार की तरफ से पक्ष रख रहे अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी से कहा कि वह सिविल लाइंस एरिया में यातायात व पार्किंग को लेकर कार्य योजना बनाने वाले इंजीनियर को मंगलवार को कोर्ट में बुलाएं।
सिविल लाइंस के व्यापारियों का कहना था कि एमजी मार्ग पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था है, मगर सरदार पटेल मार्ग पर वाहनों को खड़ा करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बाजार सौ साल से अधिक पुराना है। इस मार्ग पर एकमात्र मल्टी लेवल पार्किंग है, जिसकी क्षमता 300 वाहनों की है, जो कम पड़ रही है। इस कारण वहां का व्यापार चौपट हो रहा है। ग्राहक गाड़ी का चालान हो जाने के डर से दुकानों में नहीं आ रहे हैं। दीपावली का त्योहार नजदीक है, पार्किंग का इंतजाम नहीं होने से दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस कारण दीपावली पर गाड़ियों की पार्किंग के लिए कोर्ट से मांग की गई ।
विज्ञापन

कोर्ट ने फिलहाल व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने जानना चाहा है कि सिविल लाइंस क्षेत्र में पार्किंग की योजना किन लोगों ने तैयार की है। उन्होंने इस बात का ध्यान क्यों नहीं रखा कि वाहनों की पार्किंग कहां होगी। कोर्ट ने संबंधित इंजीनियर को मंगलवार को हाजिर रहने को कहा है। याचिका में सिविल लाइंस के अलावा शहर के अन्य मोहल्लों में भी यातायात ठीक करने का मामला उठाया गया है। याचिका को शहर की पार्किंग व्यवस्था के नाम से कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed